पीएम मोदी पर टिप्पणी : खड़गे पर भड़के रक्षा मंत्री राजनाथ, कहा- पूरी कांग्रेस की मानसिकता पता चलती है
पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में भाजपा कांग्रेस पर लगातार हमले कर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे समेत पूरी कांग्रेस पार्टी की मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पीएम मोदी ने धुआंधार चुनाव प्रचार किए। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने व्यक्तिगत हमलों को लेकर बयान दिया। गत दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के संबंध में रावण जैसे शब्द का इस्तेमाल किया। इसे लेकर भाजपा लगातार आक्रामक है। ताजा घटनाक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं।

अहमदाबाद दौरे पर पहुंचे भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कांग्रेस अपशब्दों का प्रयोग कर रही है। अनुचित शब्दों का प्रयोग स्वस्थ राजनीति की निशानी नहीं है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए कांग्रेस प्रमुख खड़गे द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द न केवल उनकी मानसिकता बल्कि पूरी कांग्रेस की मानसिकता का परिणाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications