बनासकांठा में सीएम योगी बोले, गुजरात की जनता ने मनमोहन सिंह को बोलना और राहुल गांधी को मंदिर जाना सिखा दिया
Recommended Video

बनासकांठा (गुजरात)। गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण को लेकर प्रचार का आज आखिरी दिन है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां चुनाव प्रचार का मौका नहीं गंवाना चाहती हैं। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद गुजरात में हैं। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी चुनाव प्रचार को लेकर गुजरात पहुंचे हैं। योगी आदित्यनाथ बनासकांठा में टोटाना आश्रम का दौरा किया। जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुजरात की जनता ने दो काम इस चुनाव में अच्छे से करा दिए। मनमोहन सिंह का मुंह खुलवा दिया और दूसरा राहुल गांधी को मंदिर जाना सिखा दिया।

गुजरात चुनाव को लेकर योगी आदित्यनाथ बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। वो लगातार गुजरात के अलग-अलग इलाकों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ बनासकांठा के टोटाना आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने मनमोहन सिंह और राहुल गांधी को लेकर टिप्पणी की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गुजरात की जनता ने दो काम इस चुनाव में अच्छे से करा दिए। मनमोहन सिंह का मुंह खुलवा दिया और दूसरा राहुल गांधी को मंदिर जाना सिखा दिया।
बता दें कि गुजरात चुनाव के दौरान कई ऐसे मौके पर आए हैं जहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। चाहे नोटबंदी और जीएसटी का मामला हो या फिर हाल ही मणिशंकर अय्यर के साथ पाकिस्तानी डिप्लोमैट की मुलाकात का मामला हो। मनमोहन सिंह ने सभी मुद्दों पर जमकर अपनी बात रखी है। वहीं राहुल गांधी भी गुजरात चुनाव के दौरान लगातार कई मंदिरों का दौरा किया। राहुल गांधी इस दौरान 20 से ज्यादा मंदिरों में गए और पूजा-अर्चना की। बता दें कि गुजरात में दूसरे और आखिरी चरण का मतदान 14 दिसंबर को होगा।
-
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Dhurandhar Controversy: बागी MLA Pooja Pal ने कहा- 'Atiq सपा का सबसे बड़ा फाइनेंसर', AIMIM ने क्या दिया जवाब? -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या












Click it and Unblock the Notifications