Gujarat Assembly Election 2017: राहुल जी, गब्बर सिंह नहीं देश के विकास का टैक्स है GST-जीत के बाद बोले भाजपा नेता
नई दिल्ली। गुजरात में छठी बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है, उसने यहां पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है, पूरे चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने 'जीएसटी' को 'गब्बर सिंह टैक्स' बताकर भाजपा के खिलाफ जमकर प्रचार किया लेकिन जनता ने उनकी एक नहीं सुनी और एक बार फिर से उसने बीजेपी को ही अपनी सरकार चुना है। जाहिर है अब भाजपा की बारी है राहुल पर वार करने की इसलिए चुनाव परिणाम सामने आते ही केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जमकर राहुल गांधी पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता ने बता दिया है कि जीएसटी 'गब्बर सिंह टैक्स' नहीं, देश के विकास का टैक्स है।

मालूम हो कि गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 93 सीटकर बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि कांग्रेस के तीन बड़े नेता शक्ति सिंह गोहिल, अर्जुन मोढ़वाडिया और सिद्धार्थ पटेल चुनाव हार गए हैं, हालांकि कांग्रेस ने इस बार बीजेपी को तगड़ी टक्कर दी है और उसके हिस्से में 77 सीटें अभी तक जाते हुए दिखाई दे रही हैं और उसको करीब 16 सीटों को फायदा हो रहा है, जबकि बीजेपी को पिछले बार के मुकाबले 12 सीटों का नुकसान हो रहा है, चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए अल्पेश ठाकोर और कांग्रेस के समर्थन से चुनाव लड़ रहे जिग्नेश मेवाणी चुनाव जीत गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications