Gujarat Assembly Election 2017: मोदी पर निशाना साध राहुल बोले- अपनी नहीं गुजरात के भविष्य की बात करिए
आणंद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रचार में जोर शोर से लगे हुए हैं। आज राज्य के आणंद में एक चुनावी रैली में राहुल ने कहा कि 'सरदार पटेल ना राहुल गांधी के हैं, ना नरेंद्र मोदी जी के हैं, ना सोलंकी जी के हैं, मैं सच बोलूं तो ना गुजरात के हैं, ना हिन्दुस्तान के हैं, बल्कि पूरी दुनिया के हैं।' उन्होंने कहा कि 'सरदार पटेल इतनी छोटी चीज है नहीं कि किसी के हो सकते हैं। वो बहुत बड़ी चीज हैं। गुजरात के दिल के अंदर एक आवाज है, जिसको उन्होंने पहचाना और जिसके लिए वो लड़े। इससे बड़ी चीज हो ही नहीं सकती।' राहुल ने कहा कि 'आपके यहां उनकी (सरदार पटेल) की कर्मभूमि है और उनका आदर करना चाहिए। कांग्रेस उनका आदर करेगी। लेकिन कभी कभी लगता है कि सरदार पटेल हों, महात्मा गांधी हो या सुभाष चंद्र बोस हों, इन लोगों को प्रोडक्ट बना रखा है।'

राहुल ने कहा कि 'हमारे प्रधानमंत्री हर चीज के बारे में बात करते हैं। अफगानिस्तान, पाकिस्तान,चीन और जम्मू और कश्मीर। चौंकाने वाली बात यह है कि अभी गुजरात में चुनाव हैं, आज उनके भाषणों के 60 से 70 फीसदी उन्होंने अपने बारे में बोला। यह गुजरात का चुनाव है। इसके भविष्य के बारे में बात करिए।' इससे पहले आज आणंद जिले के ही तारापुर में एक पाव भाजी के स्टोल पर रुक गए।
राहुल ने यहां खुद ही दुकानदार से पाव भाजी खिलाने को कहा और फिर बैठकर भोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग यहां इकट्ठा हो गए। इस दौरान दुकानदार भी राहुल गांधी को भोजन कराकर खुश दिखाई दिया। राहुल गांधी ने आज आणंद जिले में नवसर्जन यात्रा की जो तारापुर रोड से लोटेश्वर भागोल तक हुई। इसी यात्रा के दौरान उन्होंने पाव भाजी खाया।
शुक्रवार से राहुल गांधी चार दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। राहुल शुक्रवार को रानेसर स्थित मोगल धाम मंदिर जाएंगे। राहुल गांधी चार दिनों के दौरे में अहमदाबाद, आणंद और छोटा उदयपुर जाएंगे। राहुल छोटा उदयपुर, अहमदाबाद और आणंद में जनता से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार को राहुल गांधी ने आणंद जिले में नवसर्जन यात्रा भी की।












Click it and Unblock the Notifications