आपका वोट आपकी ताकत, बेहतर गुजरात के लिए जरूर करें वोटिंग

आज का दिन लोकतंत्र के महापर्व का दिन है। यानि हर किसी को वोट करने का अधिकार है और वह इसका इस्तेमाल जरूर करें

नई दिल्ली। पांच साल बाद आप (वोटर) फिर किंग मेकर हैं। आपका वोट ही आपकी ताकत है। इस वोट से आप बेहतर गुजरात को चुन सकते हैं। चुनावी मैदान में किस्मत आजमाने उतरे प्रत्याशियों के साथ-साथ आज आपकी भी परीक्षा होगी। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के में सभी पार्टियां अपनी जोर आजमाइश कर चुकी है। अब आज यानी 9 दिसंबर को 89 सीटों के लिए सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में मतदान है। गुजरात चुनाव के जरिये सत्ताधारी भाजपा जहां, पांचवी बार सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद लगाई है, वहीं, कांग्रेस इस चुनाव के जरिये राज्य की सत्ता में वर्षों बाद वापसी का सपना देख रही है। सही-गलत अच्छे और बुरे उम्मीदवार का फैसला आपको करना है। आपतो मताधिकार का इस्तेमाल ही नहीं करना है, बल्कि सोच-समझ कर वोट डालना है।

गुजरात के विकास के लिए करें वोटिंग

गुजरात के विकास के लिए करें वोटिंग

आज का दिन लोकतंत्र के महापर्व का दिन है। यानि हर किसी को वोट करने का अधिकार है और वह इसका इस्तेमाल जरूर करें। जनता को अपने हक के प्रति गंभीर रहना चाहिए। मतदान में एक-एक वोट कीमती होता है। इसलिए सभी अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। शहर के विकास के लिए वोट करना जरूरी होता है। स्वयं के साथ दूसरों को भी वोट डालने के प्रति जागरूक करें। लोकतंत्र में सबको मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है। सबका कर्तव्य है कि इस अधिकार को समझे और घर से निकलकर वोट जरूर डाले। आज भी लोग मतदान करने में हिचकिचाते हैं। ऐसा नहीं सोचना चाहिए। इस महान कार्य के लिए हम सबको पीछे नहीं हटना चाहिए। स्वयं के साथ अपने आसपास पड़ोस के लोगों को भी बूथों पर ले जाकर वोट अवश्य डलवाएं।

अच्छे लोगों को चुनाव में जिताएं

अच्छे लोगों को चुनाव में जिताएं

लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सबको मतदान का हिस्सा बनना होगा। सभी मतदान करने का संकल्प के साथ दूसरों को भी प्रेरित करें। सुबह मतदान में हमें बढ़चढ़कर हिस्सा लें। पूरे जोश और खुशी के साथ वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पर जरूर पहुंचें। घर के जितने भी सदस्यों की वोट है, उन्हें बूथों तक जरूर पहुंचाएं ।अच्छे लोगों को चुनाव में जिताएं, ताकि सभी को अच्छी स्वास्थ्य, शिक्षा समेत मूलभूत सुविधाएं मिल सके। मतदान करना अपने और समाज के लिए बहुत आवश्यक है। बिना किसी हिचकिचाहट के सभी मतदाता पोलिंग बूथ पर वोट डालने जरूर पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग हर हाल में करें।

सभी वोट जरूर डालें

सभी वोट जरूर डालें

मतदान ही एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें हर वर्ग को बराबर भागीदारी मिलती है। सब एक साथ होते हैं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को मतदान का हिस्सा बनना चाहिए, ताकि स्वस्थ और विकास कराने वाली सरकार को मौका मिले। इसलिए आज सभी वोट जरूर डालें। दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें।क्षेत्रवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद जैसे मुद्दे को दरकिनार कर अच्छे प्रतिनिधि को कार्य करने का मौका दें।

अच्छे प्रत्याशी का करें चयन

अच्छे प्रत्याशी का करें चयन

हमारे देश के एक अच्छे नागरिक तभी बन सकते हैं, जब मतदान में हिस्सा लेंगे। लोकतंत्र के इस महापर्व में सबकी हिस्सेदारी होना चाहिए। यह महापर्व है। हमें अपने अधिकारों के प्रति सजग होना होगा। वोट सभी के लिए कीमती होता है। इसका प्रयोग कर अच्छे प्रत्याशी का चयन करें। मतदान करना हर किसी का अधिकार है। इस दिन अवकाश मनाकर घर पर न बैठे। एक अच्छी सरकार को चुनने के लिए सभी मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। स्वच्छ और कसौटी पर खरा उतरने वाले प्रत्याशी को वोट करें। दावेदार अच्छा होगा तो विकास कार्य भी होंगे। सबकी जरूरतें पूरी होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+