GST Row: 'पॉपकॉर्न' पर टैक्स की बजाए अर्थव्यवस्था पर दे ध्यान, GST पर कांग्रेस ने भाजपा को लिया आड़े हाथ
GST Row: पॉपकॉर्न टैक्स को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार 03 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस पार्टी ने दावा करते हुए कहा कि भारत "कम खपत - कम निवेश - कम विकास - कम वेतन" के घातक चक्र में फंस गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने हाल ही में जीएसटी के "निराशाजनक" आंकड़ों पर चिंता व्यक्त की।
जयराम रमेश ने भाजपा सरकार से पॉपकॉर्न पर टैक्स लगाने के बजाय अर्थव्यवस्था की जटिलताओं पर ध्यान केंद्रित करने आग्रह किया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आगामी केंद्रीय बजट में गरीबों को आय सहायता और मध्यम वर्ग को कर राहत देने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ गी, उन्होंने जीएसटी 2.0 को लागू करने का सुझाव दिया।

जीएसटी संग्रह सबसे कम गति से बढ़ा
कांग्रेस नेता ने बताया कि दिसंबर के आंकड़ों से पता चलता है कि जीएसटी संग्रह प्राप्तियां साढ़े तीन साल में दूसरी सबसे कम दर से बढ़ी हैं। रिफंड समायोजन के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह में केवल 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो वित्त वर्ष 25 में सबसे कम वृद्धि है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों के दौरान जीएसटी संग्रह में 8.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
हालांकि, उन्होंने राजस्व संग्रह में कमी को मनरेगा जैसे सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों में कटौती का बहाना बनाने के खिलाफ चेतावनी दी, खासकर तब जब ग्रामीण मजदूरी स्थिर बनी हुई है और खपत घट रही है।
आर्थिक फोकस का आह्वान
रमेश ने जोर देकर कहा कि आर्थिक मोर्चों पर धीमी वृद्धि से लेकर जीएसटी राजस्व संग्रह में कमी तक की खबरें सरकार के ध्यान को बदलने की मांग करती हैं। उन्होंने उनसे पॉपकॉर्न पर कर लगाने पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय आर्थिक जटिलताओं से निपटने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
ये भी पढ़ें: GST: पॉपकॉर्न से तय होगा थिएटर में मूवी पर खर्च, EVs की कीमतों पर भी असर, जीएसटी काउंसिल के बड़े फैसले












Click it and Unblock the Notifications