GST काउंसिल की बैठक आज, व्यापारियों को तोहफा देगी मोदी सरकार?
जीएसटी परिषद की यह 22वीं बैठक होगी। इस बैठक में सरकार सूक्ष्म, छोटे एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को जीएसटी रिटर्न फाइल करने के नियमों में छूट देकर तिमाही रिटर्न फाइल करने की घोषणा कर सकती है।
Recommended Video

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (GST) परिषद की शुक्रवार को बैठक होने वाली है। इस बैठक में व्यापारियों को राहत देने के लिए कई फैसले लिए जा सकते हैं। उम्मीद जताई जा रहा है कि छोटे व्यापारियों को जीएसटी से राहत दी जा सकती है। इसके लिए जीएसटी के अनुपालन को अगले साल मार्च, 2018 तक टाला जा सकता है।

जीएसटी परिषद की यह 22वीं बैठक होगी। इस बैठक में सरकार सूक्ष्म, छोटे एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को जीएसटी रिटर्न फाइल करने के नियमों में छूट देकर तिमाही रिटर्न फाइल करने की घोषणा कर सकती है। अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी परिषद की इस बैठक में जीएसटी का आकलन करने के साथ उसमें सुधार करने की बातों पर चर्चा होगी।
जीएसटी परिषद की इस बैठक के साथ ही वाणिज्य और उद्योग मंत्री, सुरेश प्रभु का शुक्रवार को निर्यातकों से मिलने का कार्यक्रम तय है। ऐसे में इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि जीएसटी परिषद में निर्यातकों को ध्यान में रखकर भी कुछ फैसलों की घोषणा हो सकती है। इस बैठक से पहले गुरुवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
बता दें कि गुरुवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह स्वीकार किया था इसमें कुछ परेशानियां है और इन्हें जल्द ही बदला जाएगा। पीएम मोदी ने कहा था कि व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है। सरकार उनके डर को दूर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगी। अगर जीएसटी से कोई परेशानी है तो उसे भी बदला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications