GST Council Meeting: नहीं सस्ता होगा हेल्थ+लाइफ इंश्योरेंस, पुराने स्लैब के हिसाब से जमा होगा प्रीमियम
GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक (GST Council Meeting) राजस्थान के जैसलमेर (Jaisalmer) में आयोजित की गई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक में टर्म लाइफ इंश्योरेंस, हेल्थ इंश्योरेंस और सीनियर सिटीजन हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर चर्चा हुई।
मंत्रियों के समूह ने इंश्योरेंस प्रीमियम पर GST घटाने का प्रस्ताव इस बैठक में रखा था, जिसे अगली मीटिंग के लिए टाल दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी घटाने का प्रस्ताव टाले जाने पर लोगों को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, लोगों को अपने इंश्योरेंस पर पुराने टैक्स रेट के हिसाब से अभी प्रीमियम देना होगा।

GST Council Meeting: फैसला टालने के पीछे बताई वजह
जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक में स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर प्रीमियम कम करने का फैसला टालने के पीछा वजह भी बताई गई है। बैठक में बताया कि इसपर और स्पष्टीकरण की आवश्यकता है। काउंसिल ने मंत्रियों के समूह को अपनी रिपोर्ट और अधिक व्यापक बनाने के लिए अतिरिक्त जानकारी पेश करने के लिए कहा।
GST Council Meeting: वर्तमान में कितना लगता है जीएसटी
वर्तमान में, स्वास्थ्य बीमा, टर्म लाइफ इंश्योरेंस और यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान के लिए जीएसटी दर 18% है। एंडोमेंट प्लान की दर अलग है, पहले वर्ष में 4.5% और दूसरे वर्ष से 2.25%। जीवन बीमा के लिए सिंगल प्रीमियम एन्युटी पॉलिसियों पर 1.8% जीएसटी दर लागू होती है।
बीमा पर जीएसटी में प्रस्तावित परिवर्तन
- जीओएम ने सुझाव दिया कि परिवार के सदस्यों को कवर करने वाली शुद्ध टर्म लाइफ़ इंश्योरेंस पॉलिसियों को जीएसटी से छूट दी जानी चाहिए। इससे इन पॉलिसियों से कर का बोझ हटकर पॉलिसीधारकों पर वित्तीय बोझ कम होगा।
- एक अन्य सिफारिश में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों को जीएसटी से छूट दी जाए। इसका उद्देश्य वृद्ध व्यक्तियों के खर्च को कम करके उनके लिए स्वास्थ्य सेवा को अधिक किफायती बनाना है।
- जीओएम ने व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों पर जीएसटी दर को घटाकर 5% करने का भी प्रस्ताव रखा है, बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की अनुमति दिए। इस बदलाव का उद्देश्य स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम को सस्ता बनाना है, साथ ही प्रक्रिया में सरलता बनाए रखना है।
ये भी पढ़ें:- GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की 55वीं मीटिंग आज, जानें क्या होगा सस्ता और क्या होगा महंगा?
शेयर बाज़ार पर प्रभाव
सोमवार को जब बाजार खुलेंगे तो पॉलिसी बाजार, गो डिजिट और निवा बूपा जैसी कंपनियों के शेयरों पर जीएसटी दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। निवेशकों को किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: GST Rate Hike: नए साल पर बढ़ सकती हैं जीएसटी दरें, सिगरेट, तंबाकू के दामों में बदलाव की सिफारिश












Click it and Unblock the Notifications