GST Council Meeting: जीएसटी काउंसिल की 55वीं मीटिंग आज, जानें क्या होगा सस्ता और क्या होगा महंगा?

GST Council Meeting: राजस्थान के जैसलमेर में जीएसटी काउंसिल की आज शनिवार 21 दिसंबर को 55वीं मीटिंग होगी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। बैठक में राज्य के वित्त मंत्री शामिल होंगे।

बैठक में हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स में छूट देने का फैसला किया जा सकता है। लग्जरी आइटम और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) सहित अलग-अलग श्रेणियों में टैक्स पर छूट देने या फिर बदलाव किए जाने की उम्मीद है।

GST Council Meeting

जीएसटी बैठक में साइकिल और पैकेज्ड पेयजल जैसी व्यापक उपभोग वाली वस्तुओं की कीमत कम करके लोगों के लिए टैक्स का बोझ कम करने पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित किए जाने की संभावना है। बैठक में हैंड वॉच (कलाई घड़ी), जूतों, महंगे रेडीमेड कपड़ों जैसी महंगी वस्तुओं के दाम बढ़ाए जाने पर भी विचार किए जा सकते हैं।

GST Council 55th Meeting: जीएसटी काउंसिल बैठक में आज क्या-क्या हो सकता है?

🔴 जीवन और स्वास्थ्य बीमा (Life and Health Insurance): परिषद जीवन और स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी दरों में कटौती के प्रस्तावों पर विचार किए जाने की उम्मीद है।

  • टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसियों के प्रीमियम पर जीएसटी से छूट मिल सकती है।
  • वरिष्ठ नागरिकों द्वारा भुगतान किए जाने वाले स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी से छूट मिल सकती है।
  • वरिष्ठ नागरिकों के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए 5 लाख तक के कवरेज वाली पॉलिसियों के लिए स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी से छूट की संभावना
  • 5 लाख से अधिक कवरेज वाली पॉलिसियों के प्रीमियम पर 18% जीएसटी जारी रखा जा सकता है।

🔴 लग्जरी आइटम (Luxury Goods): क्यो हो सकता है महंगा?

  • 25,000 से अधिक कीमत वाली हैंड वॉच पर जीएसटी 18% से बढ़ाकर 28% किया गया जा सकता है।
  • 15,000 प्रति जोड़ी से अधिक कीमत वाले जूते पर जीएसटी 18% से बढ़ाकर 28% किया जा सकता है।
  • रेडीमेड कपड़ों की बात करें तो 1,500 तक के कपड़े पर 5% जीएसटी, 1,500 से 10,000 के बीच के कपड़ों के लिए 18% जीएसटी, 10,000 से अधिक की लागत के लिए 28% जीएसटी की संभावना है।
  • सिगरेट और तम्बाकू जैसे वातित पेय पदार्थ पर 28% से 35% कर स्लैब बढ़ाने की संभावना है।

🔴 क्या हो सकता है सस्ता (Tax Reductions)

  • पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर (20 लीटर और उससे अधिक) पर जीएसटी में 18% से 5% की कटौती हो सकती है।
  • 10,000 रुपये से कम कीमत वाली साइकिलें पर जीएसटी में 12% से 5% की कटौती हो सकती है।
  • नोटबुक पर जीएसटी में 12% से 5% की कटौती का अनुमान है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+