सर्दी की आहट के साथ फिर खराब हुई दिल्ली की हवा, घर में ये पौधे लगाने से कम होगा प्रदूषण का असर
Special plants to avoid pollution: सर्दियां शुरू होते ही दिल्ली जैसे महानगरों में रहने वाले लोगों के लिए प्रदूषण भी बड़ी समस्या बनकर उभरता है। सांस संबंधी परेशानियां झेल रहे लोगों के लिए ये प्रदूषण जहर का काम करता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जो प्रदूषण कम करने या इसके असर को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं और इन्हें आप घर या घर के आसपास लगाकर शोभा भी बढ़ा सकते हैं।
प्रदूषण कम करेंगे ये पौधे
पेड़ पौधे प्रदूषण करने में मददगार होते हैं और इस बात में कोई दोराय नहीं। लेकिन आज के वक्त में लगातार घट रही जंगलों की संख्या के चलते प्रदूषण एक बड़ी समस्या बना हुआ है। ऐसे में इसी प्रदूषण के असर को कम करने में हर इंसान अपनी-अपनी भूमिका निभा सकता है। ऐसा हम घर के आस-पास कुछ पेड़-पौधे लगाकर कर सकते हैं।

बैम्बू पाम
ये पौधा फार्मेल्डिहाईड जैसी जहरीली गैसों को सोखने का काम करता है। इसके साथ ही ये पौधा प्राकृतिक रूप से भी नमी के अवशोषक के रूप में भी काम करता है।

स्नेक प्लांट
स्नेक प्लांट घर के अंदर मौजूद जहरीली गैसों जैसे ही नाइट्रोजन ऑक्साइड और फार्मेल्डिहाईड जैसी जहरीली गैसों को सोखने का काम करता है। ये न सिर्फ इन गैसों को सोखता है बल्कि घर में आप इसे सजावच के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ये आपके घर की शोभा बढ़ाने का भी काम करेगा।

स्पाइडर प्लांट
वैसे तो स्नेक प्लांट की ही तरह इस प्लांट का नाम भी काफी डरावना है, लेकिन असल में ये देखने में बेहद खूबसूरत होता है। ये प्लांट हवा में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य विषाक्त पदार्थों और अशुद्धियों को दूर करने का काम करता है। ये हवा से फार्मेल्डिहाईड जैसी जहरीली गैस को भी हटाता है।

पीस लिली
हरे रंग की पत्तियों वाले इस खूबसूरत पौधे को क्वीन ऑल भी कहा जाता है। इस पौधे में सफेद रंग के फूल खिलते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत दिखते हैं। देखने में आम लगने वाला ये पौधा भी हवा से जहरीली गैसों को कम करने में बेहद मददगार है।

इस तरह के अन्य पौधे भी हैं, जो प्रदूषणके असर को कम करने में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। इन पौधों को अपने घर या फिर बाल्कनी में लगाकर आप न सिर्फ प्रदूषण के असर को कम कर सकते हैं, बल्कि जाहिर तौर पर ये खूबसूरत पौधे आपके घर की शोभा बढ़ाने का भी काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications