दूल्हे से नहीं देखा गया दुल्हन का इंतजार, शादी की जल्दी में शेरवानी पहने बाढ़ के पानी में घुस गया, फिर...
नई दिल्ली, 05 अगस्त: 'शादी का जुनून हो तो ऐसा', सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दूल्हे के वीडियो के को देखकर लोग यही कमेंट्स कर रहे हैं। शेरवानी पहनकर सिर पर सेहरा सजाए दूल्हे राजा शादी करने के लिए बाढ़ के पानी को पैदल पार करते दिखे। इस दौरान एक शख्स ने दूल्हे राजा का पूरा ध्यान रखा और पानी में उनके हाथ पकड़े रहा। वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक में 'सात समंदर पार मैं तेरे पीछे पीछे आ गया' बजता रहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दूल्हे का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को nareshsharma5571 नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ एक गाना भी ट्यून किया गया है। वीडियो में 'सात समुंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गया' गाना बज रहा है।

शेरवानी पहनकर बाढ़ के पानी में घुस गया दूल्हा
वीडियो में देख सकते हैं कि एक दूल्हा अपने पूरे परिवार के साथ बाढ़ में ही शादी करने के लिए निकल पड़ा। उसके साथ कई लोग थे। दूल्हे ने शेरवानी पहनी, सिर पर सेहरा लगाया और फिर एक शख्स की मदद से बाढ़ के पानी में घुस गया। हालांकि, उसने जमीन पर लटक रहे कपड़ों को एक हाथ से पकड़ लिया और धीमे-धीमे पार करने की कोशिश करने लगा। उसके पीछे-पीछे परिवार की महिलाएं भी निकलने लगीं।

'शादी का जुनून ऐसा कि बाढ़ के पानी में घुस गया दूल्हा'
इंस्टाग्राम पर यह वीडियो 28 जुलाई को शेयर किया गया था। यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया। इस वीडियो को अब तक 60 लाख से ज्यादा अधिक व्यूज मिल चुके हैं। एक लाख 30 हजार से भी ज्यादा लोग लाइक्स कर चुके हैं। जबकि करीब 2 हजार लोगों के इस वीडियो पर कमेंट आए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'इसे ही कहते हैं सच्चा प्यार'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आखिरकार किसी के लिए तो आया राजकुमार सात समुंदर पार करके।' वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि 'शादी के लिए ऐसा जुनून कि भाई बाढ़ के पानी में ही घुस गया।'
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ












Click it and Unblock the Notifications