Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: शादी में दूल्हा-दुल्हन के Kiss करने पर शर्मा गए पंडित जी, लड़के के पापा ने की थी रिक्वेस्ट

नई दिल्ली, 25 नवंबर। देश में जहां देखो वहां शहनाई बज रही हैं, शादियों का सीजन है और ऐसे में मौज मस्ती ना हो ऐसा हो नहीं सकता। सोशल मीडिया पर शादी के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, कभी दादी का डांस तो कभी दूल्हन का शादी के जोड़े में जिम जाना। ऐसा ही एक मजेदार वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के पिता, पंडित से आग्रह करते हैं कि वह जोड़े को किस करने के लिए कहें। लेकिन पंडित जी थोड़े शर्मीले निकले, उन्होंने हिचकिचाते हुए जो कहा वह देखने लायक था।

वायरल हुआ शादी का मजेदार वीडियो

वायरल हुआ शादी का मजेदार वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक देसी दूल्हा और दुल्हन ने शादी की रस्मों के दौरान एक-दूसरे को किस किया। हालांकि आमतौर पर ऐसा होता नहीं है, लेकिन दूल्हे के पिता के अनुरोध पर पुजारी ने उन्हें किस करने को कहा। इस वीडियो को शटरडाउन फोटोग्राफी नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है, वहीं दुल्हन का नाम विदुषी शर्मा बताया जा रहा है। पुजारी ने जिस तरह शर्माते हुए दूल्हा-दुल्हन को किस करने के लिए कहा, उसे देखकर हर कोई हंस पड़ा।

दूल्हे के पिता ने किया अनुरोध

दूल्हे के पिता ने किया अनुरोध

शादी की रस्मों के दौरान घर वालों ने खूब मस्ती की। वायरल वीडियो 'फेरों' के दौरान शूट किया गया होगा। इसी दौरान परिवार के अन्य लोग दूल्हा -दुल्हन को किस करने के लिए बोलते हैं, हालांकि शर्त ये होती है कि पुजारी जी ऐसा करने के लिए कहेंगे। हालांकि शादी करा रहे पंडित शर्मा जाते हैं, तब दूल्हे कि पिता ने उनसे अनुरोध किया और अंग्रेजी में बताया कि क्या बोलना है। दूल्हे के पिता कहते हैं, 'यू मे किस द ब्राइड' (अब आप दुल्हन को किस कर सकते हैं)।

पुजारी ने शर्माते हुए किस करने को कहा

पुजारी ने शर्माते हुए किस करने को कहा

इसके बाद पुजारी पर दबाव बनाते हुए परिवार के अन्य लोग कहते हैं कि आप हिंदी में ही बोल दीजिए। इस पर पुजारी थोड़ा असहज होकर शर्माते हुए कहते हैं, 'ये दोनों किस करेंगे अब'। इस बात पर दूल्हा-दुल्हन किस करते हैं और सभी लोग ताली बजाने लगते हैं। तभी पुजारी दूल्हे से कहते हैं, 'एक बार आप भी मुझे टीका कर दीजिए'। पुजारी की इस बात का मजाक उड़ाते हुए पीछे से कोई कहता है, 'मुझे लगा पंडित भी किस मांग रहे हैं'।

एक भड़के यूजर ने कही ये बात

एक भड़के यूजर ने कही ये बात

सोशल मीडिया पर शादी का यह मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं, यूजर्स ने दूल्हे के पिता की भी तारीफ की है। ऑनलाइन पोस्ट किए जाने के बाद वीडियो को 26000 से अधिक बार देखा जा चुका है। कई लोगों ने वीडियो को पसंद किया वहीं कुछ लोगों को दूल्हा-दुल्हन का किस करना पसंद नहीं आया। एक भड़के यूजर ने लिखा, 'यह पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाजों का अपमान है। अग्निवेदी एक पवित्र अग्नि है और ऐसा करना बिल्कुल भी जरूरी नहीं था।'

यह भी पढ़ें: नो मोबाइल प्लीज! शादी में आने वाले मेहमानों के लिए विक्की कौशल-कैटरीना कैफ ने रखी शर्त

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+