शोपियां में पुलिस टीम पर ग्रेनेड से हमला, एक कॉन्‍स्‍टेबल समेत आठ लोग घायल

दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां जिले के बटपोरा चौक पर पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। इस हमले में अब तक आठ लोग घायल हो गए हैं। इससे अलग एक और वीडियो सामने आया है जो श्रीनगर का है और इस वीडियो में आतंकियों की ओर से सीआरपीएफ की पेट्रोल टीम पर कुछ लोग ग्रेनेड फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

शोपियां। दक्षिण कश्‍मीर के शोपियां जिले के बटपोरा चौक पर पुलिस पार्टी पर ग्रेनेड से हमला किया गया है। इस हमले में अब तक आठ लोग घायल हो गए हैं। इससे अलग एक और वीडियो सामने आया है जो श्रीनगर का है और इस वीडियो में आतंकियों की ओर से सीआरपीएफ की पेट्रोल टीम पर कुछ लोग ग्रेनेड फेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

shopian-attack.jpg

कश्‍मीर के अखबार कश्‍मीर मॉनिटर ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ब्‍लास्‍ट में कुछ पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस की ओर से जवाब में फायरिंग भी की गई है। वहीं कुछ अपुष्‍ट खबरों में कहा जा रहा है कि कुछ नागरिकों को भी इस घटना में चोट आई है। दक्षिण कश्‍मीर के डीआईजी अमित कुमार ने इस हमले की पुष्टि की है। उन्‍होंने कहा है कि पुलिस इस हमले से जुड़ी और बातों की जांच कर रही है। आठ घायलों में एक पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल भी शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+