Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी के 16th एवेन्यू इमारत में लगी आग, बिल्डिंग में फंसे कई लोग

Greater Noida Fire News: ग्रेटर नोएडा के 16th एवेन्यू बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। दो फ्लैट्स में लगी आग के कारण कई लोग बिल्डिंग में फंसे हुए हैं। मौके पर दमकल के दो वाहन पहुंचे हुए हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Greater Noida Fire

दमकल विभाग ने घटना पर जानकारी देते हुए कहा है कि, ''ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक रेजिडेंशियल सोसाइटी के दो फ्लैटों में आग लग गई थी। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।''

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि आग की लपटे बालकनी से बाहर दिख रही है। आग लगने के बाद अफरा-तफरी का मौहाल हो गया था। हालांकि सभी लोग सुरक्षित हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक आग एक फ्लैट में लगी थी, जिसके बाद कई अन्य फ्लैट्स मे आग लगी। हालांकि अभी तक सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।

(नोट: खबर में अधिक जानकारी के लिए इंतजार है। अपडेट के बाद इसको बढ़ाया जाएगा।)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+