पहले भारतीय गवर्नर-जनरल के परपोते भाजपा में शामिल, एक महीने पहले छोड़ी थी कांग्रेस
CR Keswan Joins BJP: स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल सी. राजगोपालाचारी के प्रपौत्र सीआर केसवन ने फरवरी महीने के अंत में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

CR Kesavan Joins BJP: स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी राजगोपालाचारी के प्रपौत्र और पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता सीआर केसवन (CR Kesavan) के आज भाजपा में शामिल हो गए। सीआर केसवन ने फरवरी महीने के अंत में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। सीआर केशवन ने वीके सिंह, अनिल बलूनी और प्रेम शुक्ला की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा में शामिल होते ही की पीएम मोदी की तारीफ
भाजपा में शामिल होने के बाद सीआर केसवन (CR Kesavan) ने कहा कि मैं अपने घर के ऐसे लोगों को जानता हूं, जिन्हें पीएम आवास योजना के जरिए पक्के घर मिले। अब तक तीन करोड़ घर बन चुके हैं। एक बार अमित शाह ने कहा था कि डीबीटी पहले 'डीलर ब्रोकर ट्रांसफर' था, लेकिन अब यह 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' हो गया है। यानी पहले डीलर की मदद से लोगों को घर दिए जाते थे, लेकिन अब सीधे पात्र लोगों को इसका लाभ दिया जाता है।
पिछले महीने खड़गे को भेजा था इस्तीफा, कांग्रेस पर साधा था निशाना
सीआर केशवन (CR Kesavan) ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना त्यागपत्र भेजा था। सीआर केशवन ने इस्तीफे में लिखा था कि वह पार्टी के लिए बीते दो दशकों से काम कर रहे हैं लेकिन अब उन मूल्यों में कमी आई है, जो उन्हें पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करते थे। केशवन ने लिखा कि पार्टी जो मौजूदा वक्त में दिख रही है, उसके साथ वह सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications