बाहुबली-2 लीक करने के आरोप में फिल्म का ग्राफिक डिजाइनर गिरफ्तार
बाहुबली-2 फिल्म का 9 मिनट का वीडियो लीक करने के आरोप में फिल्म का ग्राफिक डिजाइनर हुआ गिरफ्तार, फिल्म के डायरेक्टर ने दर्ज कराई थी एफआईआर
नई दिल्ली। बाहुबली फिल्म के ग्राफिक डिजाइनर को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से फिल्म की 9 मिनट की फुटेज लीकर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह फुटेज बाहुबली-2 का है जोकि निर्माणाधीन है।

'बाहुबली' के प्रोड्यूसरों के घर आयकर विभाग के छापे
फिल्म डायरेक्टर ने दर्ज कराई एफआईआर
ग्राफिक डिजाइनर के खिलाफ जुबिली हिल्स पुलिस स्टेशन पर एसएस राजमौली की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है जिसके बाद डिजाइनर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
माना जा रहा है कि फिल्म की जिस रॉ फुटेज को लीक किया गया है उसमे फिल्म का क्लाइमैक्स है। फिल्म में मुख्य किरदार प्रभासा, राना डग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया का है।
बाहुबली भैंसा : 1500 किलो वज़न, 11 लाख कीमत और तगड़ी है डाइट, लोग ले रहे हैं सेल्फी
निर्माता के घर छापेमारी की बाद दर्ज हुई FIR
जिस ग्राफिक डिजाइनर को गिरफ्तार किया गया है वह हैदराबाद की अन्नपूर्णा स्टूडियो का कर्मचारी है। यह मामल ठीक उस दिन के बाद सामने आया है जब फिल्म के प्रोड्युसर शोबू यर्लगद्दा और प्रसाद देवीनेनी के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा था।
फिल्म के प्रोड्यूसर पर 60 करोड़ रुपए 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट के रूप में रखने का आरोप है। फिल्म के निर्माता शुरु से इस बात की कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म का क्लाइमैक्स गुप्त रखा जाए।
पहले भी फिल्में हो चुकी हैं लीक
सितंबर माह में फिल्म की कुछ तस्वीरें लीक हो गई थी, बाहुबली फिल्म का पहला पार्ट भी रीलीज होने से पहले लीक हो गया था। यही नहीं इस फिल्म के अलावा उड़ता पंजाब और पार्च्ड जैसी फिल्म भी रीलीज से पहले लीक हो गई थी।
आपको बता दें कि बाहुबली-2 तेलगु, तमिल और हिंदी में डब की गई है। फिल्म के पहले पार्ट ने 650 करोड़ रुपए की कमाई की थी और इसने राष्ट्रीय अवार्ड जीता था। फिल्म का दूसरा हिस्सा 28 अप्रैल 2017 को रीलीज होगा।












Click it and Unblock the Notifications