अनजाने में सीमा पार गया जवान, खबर सुनकर सदमे से दादी की मौत!
नई दिल्ली। हाल ही में अनजाने में सीमा पार कर गए भारतीय सेना के जवान चंदू बाबूलाल चौहान की दादी को जब यह खबर पता चली, तो उनकी सदमे से मौत हो गई। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जवान के परिवार से बात की और उसकी दादी की मौत पर दुख भी जताया।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह को जैसे ही चंदू बाबूलाल चौहान की दादी की मौत का पता चला तो उन्होंने जवान के परिवार को फोन किया, जो महाराष्ट्र के धुले में रहते हैं।
सूत्रों का कहना है कि जवान की दादी की मौत तब हुई, जब उन्हें ये पता चला कि उनका पोता गलती से सीमा पार कर गया है और उसे पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया है।
राजनाथ सिंह ने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार उनके पोते चंदूलाल को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है और जल्द ही वह भारत में वापस आ जाएगा।
सेना के सूत्रों ने बताया था कि 37 आरआर का एक भारतीय जवान अपने हथियार समेत गलती से सीमा पार कर गया था, जिसके बाद भारतीय डीजीएमओ द्वारा पाकिस्तान के डीजीएमओ को इसकी जानकारी दे दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications