पूर्वोत्तर की जीत के बाद पीएम मोदी का संसद में हुआ जोरदार स्वागत
Recommended Video

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तमाम भाजपा के सांसदों और मंत्रियों ने जोरदार स्वागत किया। संसद में प्रधानमंत्री के पहुंचने से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित तमाम मंत्री सहित सांसदों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। आज से संसद का बजट सत्र का दूसरा सत्र शुरू हो रहा है। जिस तरह से पूर्वोत्तर के तीन राज्य त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार बनी है उसके बाद पार्टी में खुशी की लहर है।

आज से शुरू हो रहे बजट सत्र का दूसरा चरण 6 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान विपक्ष मोदी सरकार को पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले, नीरव मोदी के विदेश भागने, राफेल डील जैसे मुद्दों को लेकर घेरने की जोरदार तैयारी में है। सत्र की शुरू होने से पहले रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि नीरव मोदी का मामला कांग्रेस सरकार के दौरान शुरू हुआ है, ऐसे में कांग्रेस देश के लोगों को गुमराह नहीं कर सकती है।
लोकसभा में 28 में से 21 बिल पेंडिंग हैं, ऐसे में सरकार के पास इन बिलों को पास कराना बड़ी चुनौती है। साथ ही 7 बिल स्थायी समितियों व संयुक्त समितियों के पास लंबित है। वहीं राज्यसभा में कुल 39 बिल है, जिसे पास कराना सरकार की प्राथमिकता है। इन सब के बीच जिस तरह से पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया मामले में जांच चल रही है और वह जेल में हैं, इस मुद्दे को भी विपक्ष सदन में उठा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications