यूपी में जातीय हिंसा और बलात्कार का जंगलराज चरम पर: राहुल गांधी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में एक दलित प्रधान की हत्या किए जाने के मामले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि प्रदेश में जंगलराज चरम पर पहुंच गया है। सोमवार सुबह राहुल ने मामले को लेकर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में राहुल ने इस खबर से जुड़े लिंक को शेयर करते हुए लिखा- यूपी में जातीय हिंसा और बलात्कार का जंगलराज चरम पर है। अब एक और भयानक घटना- सरपंच सत्यमेव ने दलित होकर 'ना' कहा जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गयी। सत्यमेव जी के परिवारजनों को संवेदनाएँ।

Recommended Video

    Rahul Gandhi का Yogi govt पर हमला, कहा- Uttar Pradesh में जंगल राज | वनइंडिया हिंदी
    आजमगढ़ जिले के तरवां में हुई है हत्या

    आजमगढ़ जिले के तरवां में हुई है हत्या

    14 अगस्त को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के तरवां में एक ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कथित तौर पर प्रधान दलित जाति से थे और ऊंची जाति के लोगों की बात ना मानने के लिए उनको गोली मार दी गई। इसके बाद ये इलाके में काफी तनाव है। प्रधान की हत्या के बाद ग्रामीणों ने बोंगरिया पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया और पत्थरबाजी भी की। आक्रोशित भीड़ के जरिए तोड़फोड़ और आगजनी के दौरान जाम भी लगाया।

    गोरखपुर और लखीमपुर की घटना को लेकर भी योगी सरकार को घेरा

    गोरखपुर और लखीमपुर की घटना को लेकर भी योगी सरकार को घेरा

    उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी और गोरखपुर में भी बलात्कार की घटनाएं सामने आई हैं। गोरखपुर में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया. हैवानियत की हद पार करते हुए दरिंदों ने उसके शरीर को सिगरेट से दाग दिया। वहीं लखीमपुर खीरी के एक गांव में 13 साल की दलित बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। बच्ची की आंखों और जुबान में गहरे घाव मिले हैं। इन मामलों को लेकर भी कांग्रेस हमलावर है।

    प्रियंका ने कहा- योगी सरकार फेल है

    प्रियंका ने कहा- योगी सरकार फेल है

    प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर कहा है, 'बुलंदशहर, हापुड़, लखीमपुर खीरी और अब गोरखपुर की घटनाओं से ये साबित होता है कि महिलाओं को सुरक्षा देने में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल रही है। उसी का परिणाम है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की वीभत्स से वीभत्स घटनाएं घटती ही जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन न तो सुरक्षा दे पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था की समीक्षा करे और महिलाओं की सुरक्षा सम्बंधित हर कदम गंभीरता से उठाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+