मैं दिल्‍ली के गली-मोहल्‍ले से परिचित नहीं था, अब पूरी दुनिया में बजेगा हिंदुस्‍तान का डंका: मोदी

Prime Minister Narendra Modi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा कि पार्टी ने लोकसभा चुनावों में राजनाथ सिंह की कप्तानी में विजय पाई और अमित शाह इसमें मैन ऑफ द मैच अमित शाह रहे। मोदी ने कहा, आज का दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष का दिन है। मैंने अमित शाह को निकट से देखा है और पूर्ण विश्वास है कि वह अपने दायित्व को अच्छे से निभाएंगे। मोदी ने कहा कि पूर्ण बहुमत पाने से भारत के प्रति दुनिया का नजरिया बदला है और दुनिया में हिन्दुस्तान का डंका बजेगा। मोदी ने कहा, जनता ने अपना कर्तव्य पूरा किया है, अब हमें अपना कर्तव्य पूरा करना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने कार्यकर्ताओं को हर साल किसी एक सामाजिक कार्य के लिए प्रोत्साहित कर अपनी अलग पहचान बना सकती है। पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मोदी ने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि हर साल समाज कल्याण से जुड़े किसी मुद्दे को समर्पित किया जा सकता है और राजनीतिक मुद्दे तक ही बंधे रहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक साल सामाजिक मुद्दे से जुड़ा कार्यक्रम तय करना चाहिए। मोदी ने कहा कि उदाहरण के लिए एक साल ऊर्जा बचत, तो दूसरा साल गांवों में शौचालय के निर्माण में दिया जाना चाहिए।"

दिल्ली के गली-मोहल्ले से परिचित नहीं था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उन्हें न तो संसद के भूगोल और न ही दिल्ली की सड़कों की जानकारी थी। मोदी ने कहा कि मैं न तो संसद का भूगोल जानता था और न ही दिल्ली के गली-मोहल्लों से परिचित था। प्रधानमंत्री ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के बाद इसके पहले राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा कि लोग सोचते थे कि यह दिल्ली में क्या करेगा। मैं भी यही सोचता था।।

देश पार्टी से बड़ा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश, पार्टी से ऊपर है। मोदी ने कहा कि हमारे लिए दल से बढ़कर देश है। मोदी ने हिंदी में संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल के दौरान उन्होंने अन्य नेताओं के साथ मिलकर देश के लिए जन संघ की कुर्बानी दे दी, यह सोचकर कि देश का हित सर्वोपरि है। मोदी ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्र को प्रभावित करने वाली हिंसा की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेगी।

अमित शाह मैन ऑफ द मैच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजनाथ सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा चुनाव में उतरी चुनावी टीम का कप्तान और अमित शाह को मैन ऑफ द मैच करार दिया। मोदी आम चुनाव के बाद भाजपा की पहली राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+