Maharashtra Govt Formation: महाराष्ट्र के सियासी ड्रामे पर भड़के प्रकाश राज, कहा- लोकतंत्र एक भ्रम है

मुंबई। महाराष्ट्र में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहे है, इस मामले में सुप्रीमकोर्ट में आज सुनवाई हुई क्योंकि सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने याचिका दाखिल कर इस सरकार गठन के तरीके पर सवाल उठाया है, देश की सर्वोच्च अदालत में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी ने याचिका दाखिल कर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के उस आदेश को रद्द करने की मांग की है, जिसमें उन्होंने सूबे में सरकार बनाने के लिए देवेंद्र फडणवीस को आमंत्रित किया था, इस मामले पर जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने सुनवाई की, शीर्ष कोर्ट ने सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है, अब इस मामले पर सोमवार सुबह 10.30 बजे सुनवाई होगी।

Recommended Video

    Maharashtra Twist:Actor Prakash Raj expressed concern over maharashtra politics। वनइंडिया हिंदी
    लोकतंत्र केवल एक भ्रम है...

    लोकतंत्र केवल एक भ्रम है...

    तो वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में मचे घमासान पर जनता के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं, ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखने वाले प्रकाश राज ने महाराष्ट्र के मुद्दे पर चिंता जाहिर करते हुए ट्वीट किया है कि लोकतंत्र केवल एक भ्रम है, जिसमें लोगों को लगता है कि पावर उन्हें मिल रही है लेकिन असल में, यह एक व्यवस्थित तरीका है, जिससे लोग अपनी शक्ति को कुछ लोगों में बांटते हैं और बदले में इस पर अपना नियंत्रण खो देते हैं।

    वायरल हुआ प्रकाश राज का Tweet

    इस ट्वीट के साथ ही प्रकाश राज ने लोगों से सवाल किया है कि नागरिकों क्या इसके साथ हम ठीक हैं? प्रकाश राज का ये Tweet सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, कुछ लोग प्रकाश राज की बात से इत्तफाक रखते हैं तो कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें प्रकाश राज की बात समझ नहीं आई इसलिए वो उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

    165 विधायक शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ: संजय राउत

    गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बीजेपी और अजीत पवार ने मिलकर सरकार बनाई है तो वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार आज एक अहम बैठक करने वाले हैं तो वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने मीडिया में बयान देकर दावा किया है कि 165 विधायक शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के साथ हैं। संजय राउत ने रविवार को कहा कि शरद पवार एक राष्ट्रीय नेता हैं। अगर बीजेपी सरकार बनाने की कोशिश कर रही है तो यह नहीं हो सकता। बीजेपी ने गलत कदम उठाया है।, भले ही उसने अजीत पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली हो लेकिन वो बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+