ईरान से तेल खरीदने पर प्रतिबंध लगा सकता है अमेरिका, बढ़ सकती है भारत की मुश्किल

नई दिल्ली। ईरान से तेल आयात करने के लिए भारत को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। क्योंकि अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट के सूत्रों के हवाले से न्यूज छापा है कि अमेरिका भारत सहित आठ देशों को मिली राहत खत्म कर सकता है। इस संबध में भारत सरकार के सूत्रों ने कहा है उनको अमेरिकी विदेश मंत्री की ओर से की गई घोषणा की जानकारी मिली है। हम निर्णय को विस्तार से अध्ययन कर रहे हैं और उचित समय पर सरकार की ओर बयान भी जारी किया जाएगा।

Govt eye on USA announces to end sanction waivers on Iranian oil imports for 8 countries including India

दरअसल विदेश मंत्रालया के अधिकारियों ने वॉशिंगटन पोस्ट को बताया है कि अमेरिका दो मई के बाद किसी भी देश को ईरान से तेल आयात करने की कोई छूट नहीं देगा। बता दें कि पिछले साल नवंबर में अमेरिकी विदेश विभाग ने आठ देशों को ईरान से तेल आयात के बदले अन्य विकल्प तलाशने के लिए 180 दिनों की छूट दी थी। ईरान से तेल लेने प्रतिबंध लगाने के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति ईरान पर परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने और मध्य एशिया में चरमपंथियों के समर्थन को रोकने के लिए अधिक दबाव डालने चाहते हैं।

लेकिन अगर अमेरिका ऐसा करता है तो सबसे ज्यादा दिक्कत भारत को उठाने पड़ सकती है। क्योंकि भारत ईरान से तेल का सबसे बड़ा उपभोक्ता है। और अगर भारत और अन्य देश अमेरिका के बातों को नहीं मानते हैं तो इसका असर द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ सकता है। अमेरिका ने ईरान की ओर से परमाणु कार्यक्रम जारी रखने की वजह से साल 2015 में उसके साथ हुए समझौता को तोड़ दिया था।

इसके बाद नवंबर से उनसे ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध भी लागू कर दिए। अब देखना है कि सोमवार को अमेरिका इस संबंध में ऐलान करता है या फिर कुछ दिनों का टाइम और दिया जाता है। अगर ऐसा होता है तो भारत में पट्रोल और डीजल के दामों में उछाल देखन को मिल सकता है। ऐसे में भारत सरकार के लिए बड़ी परेशानी साबित हो सकती है क्योंकि अभी भारत सबसे ज्यादा तेल ईरान से आयात करता है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से जान बचाकर भागे ये 600 लोग भी हुए हिंदुस्तानी, पहली बार डालेंगे गुजरात में वोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+