जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर पर केंद्र सरकार ने लगाया बैन
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के संगठन जमात-ए-इस्लामी को बैन कर दिया है। जमात ए इस्लामी के आतंकी संगठनों से लिंक को लेकर ये प्रतिबंध लगाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने एक आदेश में जमात-ए-इस्लामी को गैरकानूनी संगठन बताते हुए उस पर बैन का ऐलान किया है। नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा के मुद्दे पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद गुरुवार को गृह मंत्रालय ने इसकी अधिसूचना जारी की।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जमात-ए-इस्लामी, जम्मू कश्मीर के आतंकी संगठनों के साथ नजदीकी संबंध हैं। यह संगठन जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त दूसरी जगहों पर भी आतंकियों की मदद करती रही है। ऐसे में इसे बैन किया जाता है। संगठन पर पांच साल के लिए बैन लगाया गया है।
एक हफ्ते पहले ही जम्मू कश्मीर से जमात-ए-इस्लामी के करीब 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसमें जम्मू एंड कश्मीर के प्रमुख अब्दुल हमीद फैयाज भी शामिल हैं। संगठन के सदस्य हिंसा कर सकते हैं, इस अंदेशे के चलते ये कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से ही ऐसा माना जा रहा था कि इस संगठन पर सरकार कोई बड़ी कार्रवाई कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications