CDS को मंजूरी पर बोले राजनाथ- पीएम मोदी ने लालकिले से किया वादा निभाया
नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सीडीएस बनाने का निर्णय सशस्त्र बलों के बीच संयुक्त कौशल लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस निर्णय के साथ सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान लाल किले की प्राचीर से किए गए पीएम मोदी के वादे को भी पूरा किया है।

एक और ट्वीट में राजनाथ सिंह ने कहा, देश में उच्च रक्षा प्रबंधन में सुधारों की शुरुआत के लिए ये एक ऐतिहासिक फैसला है। जिसमें सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद सृजित करने और सैन्य मामलों का विभाग बनाने का फैसला किया है।
बता दें कि केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सीडीएस एक फोर स्टार जनरल होगा जो रक्षा मंत्रालय में मिलिट्री मामलों से जुड़े एक विभाग को मंजूरी दे दी है। मंगलवार को हुई मीटिंग की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। सरकार ने अभी तक सीडीएस के नाम का ऐलान नहीं किया है। मगर माना जा रहा है जनरल बिपिन रावत यह जिम्मेदारी संभाल सकते हैं जो 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications