PF के पैसे निकालने के नियम में बदलाव, जानिए क्या है नया नियम
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। केंद्र सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि यानी ईपीएफ निकालने के नियमों में बदलाव कर दिया है। नियमों में हुए संसोधन के बाद अब खाताधारक घर खरीदने के लिए, शादी के लिए, बच्चों की पढ़ाई के लिए और घर खरीदने के लिए अपने पीएफ खाते में जमा पूरा पैसा निकाल सकते हैं। श्रम मंत्रालय की तरफ से किया गया यह ऐलान पीएफ खाताधारकों के लिए राहत की खबर है।
पीएफ ऑनलाइनः अब तीन दिन में निकालिए पीएफ का पैसा

श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय को ट्रेड यूनियनों की तरफ से ज्ञापन दिए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। इस नए नियम का ऐलान एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से किया गया है। इस बदले हुए प्रावधान से करोड़ों लोगों को राहत मिली है।












Click it and Unblock the Notifications