'किस' की वजह से मुश्किल में गोविंदा- शिल्पा शेट्टी, कुर्क हो सकती है सपंत्ति

दोनों पर फिल्माए गए गाने 'एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे' से जुड़ा है मामला।

झारखंड। लगातार कोर्ट के आदेश की अनदेखा करना बॉलीवुड कलाकार गोविंदा और शिल्पा शेट्टी को भारी पड़ सकता है। कोर्ट ने दोनों को फरार घोषित कर दिया है। सरेंडर ना करने पर दोनों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई होगी।

govinda

अभिनेता गोविंदा, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, गायिका अल्का याज्ञनिक, गायक उदित नारायण, निर्देशक विमल कुमार और संगीतकार आनंद-मिलिंद को झारखंड के पाकुड कोर्ट ने फरार घोषित किया है।

ये आदेश 'एक चुम्मा तू मुझको उधार दे दे चाहे बदले में यूपी-बिहार ले ले' से संबंधित एक मुकदमें में दिया गया है। दरअसल वकील ने इस गाने के बोलों को बिहार के लिए शर्मनाक बताते हुए गाने के अभिनेता-अभिनेत्री, गायक-गायिका, निर्देशक और संगीतकार के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

2000 से चल रहा है मामला

1996 में आई फिल्म 'छोटे सरकार' में 'एक चुम्मा तु मुझको उधार दे दे और बदले में यूपी, बिहार ले ले' के बोल पर आपत्ति दर्ज कराते हुए पाकुड़ सिविल कोर्ट में अधिवक्ता मोहनी मोहन तिवारी ने 2000 में परिवाद दायर किया था। उस समय पाकुड़ बिहार का हिस्सा था।

इसी मामले में इन सभी को 18 नवंबर 2016 को कोर्ट में पेश होना था। लेकिन इनमें से कोई भी तारीख पर कोर्ट नहीं पहुंचा। इसके चलते कोर्ट ने सभी को को फरार घोषित कर दिया।

govinda

इस मामले को लेकर गोविंदा एवं शिल्पा शेट्टी को कई बार कोर्ट ने समन जारी किए लेकिन कोई कोर्ट में नहीं आया। गोविंदा और शिल्पा ने स्थायी रोक लगाने एवं परिवाद को खारिज करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट में रीट याचिका भी दायर किया लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।

कोर्ट के आदेश की एक के बाद लगतार अवहेलना के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 82 के तहत फरार घोषित किया गया। अब भी यदि सभी अभियुक्त कोर्ट में सरेंडर नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+