व्यर्थ की बातों में किसानों को ना उलझाए सरकार, वापस ले कृषि कानून- राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर केंन्द्र सरकार को घेरा है। राहुल ने सरकार से कहा है कि, "वह इधर-उधर की बातों में सत्याग्रही किसानों को उलझाने की कोशिश न करे। इस तरह की तमाम कोशिशें बेकार

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर केंन्द्र सरकार को घेरा है। राहुल ने सरकार से कहा है कि, "वह इधर-उधर की बातों में सत्याग्रही किसानों को उलझाने की कोशिश न करे। इस तरह की तमाम कोशिशें बेकार हैं। अन्नदाता सरकार के इरादों को समझता है; उनकी मांग साफ है। सरकार को कृषि विरोधी कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए।"

rahul gandhi

Recommended Video

    Supreme Court की Committee से किसानों ने बातचीत करने से किया इनकार, लगाए गंभीर आरोप | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि किसानों को दिल्ली बॉर्डर पर कृषि कानूनों का विरोध करते हुए आज 47वां दिन है। किसान इन कानूनों की वापसी की मांग कर रहे हैं। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र की तमाम विपक्षी पार्टियों ने भी भाजपा को घेरा है। इसके अलावा उन्होंने सरकार से इन विवादास्पद कानूनों को वापस लेने की मांग की है।

    इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों पर रोक से लेकिन किसान संगठनों को नोटिस तक, जानिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की बड़ी बातें

    कांग्रेस सरकार भी इस मुद्दे पर किसानों के साथ हर मोर्चे पर कंधे से कंधा मिलाकर चलती हुई दिख रही है। इसी के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने ट्वीट में लिखा, "सरकार की सत्याग्रही किसानों को इधर-उधर की बातों में उलझाने की हर कोशिश बेकार है। अन्नदाता सरकार के इरादों को समझता है, उनकी मांग साफ़ है- कृषि-विरोधी कानून वापस लो, बस!"

    मालूम हो कि उच्चतम न्यायालय ने भी सोमवार को कृषि कानूनों को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार पर नाराजगी व्यक्त की थी। कोर्ट ने कहा था कि केन्द्र सरकार ने इस पूरे मसले पर किसानों के साथ बर्ताव किया है उससे वह काफी नाराज है। कोर्ट ने कहा है कि वह मामले के लिए एक कमेटी का गठन करेगा जो किसानों और सरकार के बीच आपसी बातचीत से मामले का हल निकालेगी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+