5 लाख बार देखा जा चुका है सरकारी स्कूल टीचर का ये Video,हिंदी अक्षर पढ़ाने का तरीका देख लोग बोले- महान गुरुजी
5 लाख बार देखा जा चुका है सरकारी स्कूल टीचर का ये Video,हिंदी अक्षर पढ़ाने का तरीका देख लोग बोले- महान गुरुजी
Government school teacher Video: बच्चों के जीवन में उनके शिक्षक का विशेष महत्व होता है, बच्चे अगर देश का भविष्य हैं तो शिक्षक उसे संवारते हैं। इसीलिए शास्त्रों में भी गुरु को विशेष स्थान दिया गया है। सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक बेहतरीन शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको लोग खूब पसंद कर रहे हैं और शिक्षक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सरकारी स्कूल के टीचर का पढ़ाने का तरीका हुआ वायरल
आपको जानकर हैरानी होगी कि सोशल मीडिया पर जमकर पॉपुलर हो चुके ये टीचर एक सरकारी स्कूल में प्राइमरी के बच्चों को पढ़ाते हैं। जहां आमतौर पर सरकारी स्कूलों में शिकायतें आती रही है वहां के शिक्षक बच्चों को पढ़ाते नहीं हैं। वहीं ये शिक्षक केवल अपनी कक्षा के बच्चों को पढ़ा ही नहीं रहे बल्कि ऐसे अनोखे अंदाज में हिंदी वर्णमाला यानी हिंदी अक्षर सिखा रहे हैं जिसको देखकर हर कोई वाह बोल रहा है।

गाते हुए सिखाया अ, आ, इ, ई
सरकारी स्कूल में बच्चों को कक्षा में पढ़ा ये टीचर हिंदी वर्णमाला सिखा रहे हैं लेकिन वीडियो में नजर आ रहा है कि वो अ आ इ ई सिखाने के लिए गाना गाते हुए सिखा रहे हैं। बच्चे भी उनके सुर में सुर मिलाकर अ आ इ ई संगीतमय अंदाज में सुन रहे हैं।

क्या शानदार तरीका है पढ़ाने का
टीचर के अपने छात्रों को वर्णमाला सिखाने के अनोखे तरीके का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है और बच्चों के लिए इस तरीके से याद करना आसान भी हो गया। अब वायरल हो रहे वीडियो को अंकित यादव बोझा ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है क्या शानदार तरीका है पढ़ाने का, बढ़िया गुरु जी...

टीचर का क्रिएटिव स्टाइल के कायल हुए लोग
वीडियो में छात्रों को हिंदी में वर्णमाला सिखाने के लिए एक विशेष गीत गाते हुए टीचर नजर आ रहे हैं और बच्चों ने एक स्वर में उसके पीछे-पीछे दोहराया और नजारा दिल को छू गया। टीचर का बच्चों को हिंदी अक्षर सिखाने का क्रिएटिव स्टाइल लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
क्या शानदार तरीका है पढ़ाने का👌बढ़िया गुरु जी... pic.twitter.com/Kkw8DDDYln
— अंकित यादव बोझा (@Ankitydv92) November 7, 2022
यूजर बोले- इतना सरल लेकिन शक्तिशाली परिवर्तन
वीडियो को पांच लाख बार से अधिक बार देखा जा चुका है। हजारों की संख्या में लाइक्स और लोग कमेंट और शेयर करते हुए कैप्शन में टीचर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा बच्चे बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें उनके जैसा शिक्षक मिला। वहीं दूसरे ने लिखा "क्या शानदार तरीका है सिखाने का। महान गुरुजी। एक यूजर ने लिखा, 'शिक्षण में इन नवाचारों की सराहना की जानी चाहिए। एक यूजर ने लिखा "इतना सरल लेकिन शक्तिशाली परिवर्तन!"
Chhavi Mittal को आसमान में दिखा यूएफओ ! Video शेयर कर बोलीं सच में वो एलियन ही था












Click it and Unblock the Notifications