प्रदर्शनकारी किसानों से अमित शाह की अपील, सरकार हर मांग पर विचार के लिए तैयार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि बिल के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान बड़ी संख्या में दिल्ली की तरफ कूच कर चुके हैं। उन्हें दिल्ली में प्रवेश की अनुमति मिल गई है। दिल्ली के बुराड़ी में मौजूद निरंकारी ग्राउंड में किसानों को प्रदर्शन करने की इजाजत दी गई है, लेकिन किसानों का एक गुट इस बात पर अड़ गया है कि सरकार का कोई नुमाइंदा उनसे बॉर्डर पर आकर बात करें। इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों से अपील की है।
Recommended Video

उन्होंने कहा है कि पंजाब की सीमा से लेकर दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर रोड पर अलग-अलग किसान यूनियन की अपील पर आज जो किसान भाई अपना आंदोलन कर रहे हैं, उन सभी से मैं अपील करना चाहता हूं कि भारत सरकार आपसे चर्चा के लिए तैयार है। अमित शाह ने कहा कि 3 दिसंबर को चर्चा के लिए आपको कृषि मंत्री जी ने निमंत्रण पत्र भेजा है। भारत सरकार आपकी हर समस्या और हर मांग पर विचार विमर्श करने के लिए तैयार है।
गृह मंत्री ने कहा कि किसान आंदोलन से स्वयं परेशान हो रहे हैं। वो दिल्ली में पुलिस द्वारा निश्चित एक बड़े स्थान पर पहुंचे ताकि दिल्ली पुलिस उनकी सुरक्षा कर सके और कोई घटना दुर्घटना न हो। उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत बात करने को तैयार है। उन्होंने कहा अलग-अलग जगह नेशनल और स्टेट हाइवे पर किसान भाई अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ इतनी ठंड में खुले में बैठे हैं, इन सब से मैं अपील करता हूं कि दिल्ली पुलिस आपको एक बड़े मैदान में स्थानांतरित करने के लिए तैयार है, जहां आपको सुरक्षा व्यवस्था और सुविधाएं मिलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications