आधार नामांकन और अपडेशन करने वाले अधिकारी को करने होंगे बायोमीट्रिक साइन, आपके डेटा को मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से जल्द ही आधार के नामांकन और उसमें जानकारी अपडेट करने को लेकर एक बड़ा बदलाव किया जाने वाला है। इस बदलाव के तहत आधार कार्ड बनाने या फिर उस पर किसी जानकारी को अपडेट करने के लिए बैंकों, डाकघरों और सरकारी कार्यालयों के अधिकृत कर्मचारियों को इन आवेदनों पर बायोमीट्रिक साइन करने होंगे। यूआईडीएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय भूषण पांडे ने कहा है कि यह अहम कदम इसलिए उठाया जा रहा है कि ताकि बायोमीट्रिक और अन्य सूचनाओं के कलेक्शन को लेकर हो रही सुरक्षा चिंताओं को दूर किया जा सके।

आधार नामांकन और अपडेशन करने वाले अधिकारी को करने होंगे बायोमीट्रिक साइन, आपके डेटा को मिलेगी अतिरिक्त सुरक्षा

इससे पहले यूआईडीएआई ने सभी राज्यों से निजी एजेंसियों द्वारा किए जा रहे आधार नामांकन के काम को सरकारी या फिर नगरपालिका के परिसर में ट्रांसफर करने के लिए कहा था। दरअसल, अभी तक आधार नामांकन का पूरा काम बाहरी निजी परिसरों में होता आ रहा है, जिसके चलते लोगों को अपने बायोमीट्रिक डेटा की सुरक्षा को लेकर खतरा महसूस हो रहा है। अब सरकार इसी सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पूरा कंट्रोल अपने हाथ में लेना चाहती है।

इसके अलावा, यूआईडीएआई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में और निजी बैंकों की 10 में से कम से कम एक शाखा में आधार नामांकन सेवा शुरू करने का निर्देश दे चुका है। अब बायोमीट्रिक साइन की यह नई व्यवस्था सुरक्षा और देखरेख की अतिरिक्त सुविधा के लिए लाई गई है। फिलहाल यह संभावना जताई जा रही है कि यह नई व्यवस्था 1 जनवरी से शुरू हो सकती है। नई व्यवस्था के तहत बायॉमीट्रिक साइन करने के लिए एक कर्मचारी निर्धारित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+