गौरव वल्लभ के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप, '5 ट्रिलियन में कितने 0', इस सवाल से हुए थे फेमस
Gourav Vallabh News: लोकसभा चुनाव-2024 के पहले गौरव वल्लभ कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए थे। गौरव वल्लभ 04 की सुबह कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया और 5 घंटे बाद भाजपा में शामिल हो गए।

इस हलचल के बाद गौरव वल्लभ सोशल मीडिया पर चर्चाओं में आ गए हैं। इस बीच गौरव वल्लभ के बारे में हर कोई जानना चाहता है। कहा जा रहा है कि भाजपा गौरव वल्लभ को बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। ऐसे में आइए जानें गौरव वल्लभ के बारे में ये अहम बातें?
Gourav Vallabh Facts: गौरव वल्लभ के बारे में जानें ये 5 बातें
- 1. गौरव वल्लभ को भले ही आपने टीवी चैनलों पर कांग्रेस की ओर से बहस करते हुए कई बार देखा हो, लेकिन उनका राजनीतिक करियर ज्यादा पुराना नहीं है। गौरव वल्लभ ने 2019 के झारखंड चुनाव के दौरान अपनी राजनीतिक शुरुआत की थी। कांग्रेस की टिकट पर गौरव वल्लभ ने जमशेदपुर पूर्व से चुनाव लड़ा और हार गए थे
- 2. गौरव वल्लभ ने अब तक एक भी चुनाव नहीं जीता है। गौरव वल्लभ दो बार चुनाव लड़े हैं और दोनों बार हार गए हैं। पहली बार गौरव वल्लभ ने झारखंड चुनाव में जमशेदपुर पूर्व से चुनाव लड़ा और हार गए थे। दूसरी बार गौरव वल्लभ राजस्थान विधानसभा चुनाव में उदयपुर से चुनाव लड़े और हारे।
2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान, गौरव वल्लभ ने उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और भाजपा के उम्मीदवार ताराचंद जैन से हार गए थे। ये वही सीट है, जहां हिंदू दर्जी कन्हैयालाल (Kanhaiya Lal) हत्याकांड का वारदात हुई थी। गौरव वल्लभ को यहां पर 64,695 वोट मिले थे। झारखंड के जमशेदपुर चुनाव के दौरान गौरव वल्लभ को 18,000 से अधिक वोट मिले थे।

- 3. गौरव वल्लभ काफी पढ़े-लिखे हैं। गौरव वल्लभ पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर रह चुके हैं। गौरव वल्लभ जमशेदपुर में जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (XLRI) में प्रोफेसर थे। इसके अलावा उनके पास क्रेडिट रिस्क असेसमेंट में डॉक्टरेट की उपाधि भी है।
- 4. शिक्षाविदों के परिवार से आने वाले गौरव वल्लभ अपने परिवार से राजनीति में कदम रखने वाले पहले व्यक्ति हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में गौरव वल्लभ कई समाचार चैनलों पर पैनलिस्ट के रूप में भी शामिल हुए हैं।
- 5. 2017 में कांग्रेस में शामिल होने के बाद गौरव वल्लभ जल्द ही पार्टी की तरफ से मीडिया पैनलिस्ट के तौर पर न्यूज चैनल में दिखने लगे। कसभा चुनावों से पहले उन्होंने टेलीविजन बहसों में पार्टी का प्रतिनिधित्व करना और मुख्य रूप से हफ्ते के आखिर में प्रेस ब्रीफिंग आयोजित करना शुरू कर दिया था।
गौरव वल्लभ देश भर में मशहूर तब हुए थे, जब उन्होंने एक डिबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा से मोदी सरकार के 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य के बारे में सवाल किया था। एक टीवी शो पर पांच मिलियन इकोनॉमी पर संबित पात्रा से बहस के दौरान गौरव वल्लभ ने पूछा था कि '5 ट्रिलियन में कितने जीरो होते हैं?...'। उसके बाद खुद गौरव वल्लभ ने बताया था कि 5 ट्रिलियन में 12 जीरो होते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications