अलका लांबा का सीएम योगी पर तंज, ढोंगी के अशुभ कदम पड़ने के बाद बीआरडी में हुई 33 बच्चों की मौत
अलका लांबा ने अपने इस ट्वीट के साथ योगी आदित्यनाथ के उस ट्वीट को भी टैग किया है, जिसमें उनके ट्विटर हैंडल पर अस्पताल के दौरे के बारे में जानकारी दी गई थी।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज (बीआरडी) में 33 बच्चों की मौत के मामले पर आम आदमी पार्टी की विधायक अलका लांबा ने निशाना साधा है। चांदनी चौक से विधायक अलका ने एक के बाद एक ट्वीट कर सीधे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए लिखा, ''यह सब अस्पताल में ढोंगी के अशुभ कदम पड़ने के बाद ही हुआ। गाय के मूत्र से हॉस्पिटल को धोने के बाद वंदेमातरम होना चाहिए था।'' योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से ही सांसद हैं और उन्होंने हादसे कुछ दिन पहले ही बीआरडी का दौरा किया था।

Recommended Video

अलका लांबा ने अपने इस ट्वीट के साथ योगी आदित्यनाथ के उस ट्वीट को भी टैग किया है, जिसमें उनके ट्विटर हैंडल पर अस्पताल के दौरे के बारे में जानकारी दी गई थी। योगी के ट्विटर अकाउंट पर लिखा गया था, ''आज गोरखपुर प्रवास के दौरान BRD मेडिकल कॉलेज में मरीजों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की तथा जे.ई./एईएस वार्ड का गहन निरीक्षण किया।''
अलका लांबा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तारीफ करते हुए लिखा, ''दिल्ली के CM@ArvindKejriwal ने जब अस्पतालों के दौरे किए और पाया की दवाइयां नहीं है, MSको बर्खास्त करने की बात पर वह अधिकार भी LG को दे दिया।''
गौरतलब है कि गोरखपुर के बीआरडी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन बंद होने की वजह से अब तक 33 मरीजों की मौत हो चुकी है। हालांकि, योगी सरकार का कहना है कि मरीजों की मौत ऑक्सीजन से नहीं हुई है, लेकिन इस समय एक पत्र सामने आया है, जिसमें ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी ने पेमेंट न मिलने की सूरत में ऑक्सीजन सप्लाई बंद करने की बात कही है।
अलका लांबा के अलावा कुमार विश्वास ने भी योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है कि बेहद दुखद व झकझोरने वाली घटना, 2 दिन पहले @myogiadityanath द्वारा निरीक्षित अस्पताल मे ये आलम है तो प्रदेश के बाकी का हाल समझा जा सकता है।
-
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications