सांसद से सीएम बनते ही गोरखपुर में ढह गया योगी का किला?
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी ताजा रुझानों में हार की ओर बढ़ रही है। समाचार लिखे जाने तक गोरखपुर में 12वें राउंड की गिनती खत्म हो चुकी थी और 14668 वोटों से समाजवादी पार्टी आगे थी। अगर यह रुझान परिणामों में बदलते हैं तो 30 साल बाद ऐसा होगा कि गोरखपुर की संसदीय सीट मठ और भाजपा दोनों के हाथ से निकल जाएगी। 26 साल की उम्र में पहली बार 12 लोकसभा के चुनाव में चुन कर संसद में आए आदित्यनाथ का करिश्मा फिर कभी खत्म नहीं हुआ और वो 1998, 1999, 2004, 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बड़े अंतर से जीतकर लोकसभा पहुंचते रहे। बीते साल उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद आदित्यनाथ ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था।
{photo-feature}












Click it and Unblock the Notifications