केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का सड़क हादसे में निधन, गडकरी ने की पुष्टि

शव का पोस्टमार्टम होगा उसके बाद साढ़े ग्यारह बजे उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली के बीजेपी दफ्तर ले जाया जायेगा। उनके घर वालो को खबर कर दी गयी हैं। उनका अंतिम संस्कार महाराष्ट्र के परली गांव में होगा। इस दुखद घटना से बीजेपी समेत पूरा देश सदमे में है।
कहा जा रहा है कि आज सुबह मुंडे अपनी कार में बैठकर दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे, तभी किसी गाड़ी ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी, टक्कर उसी ओर थी जिस ओर मुंडे बैठे हुए थे। मुंडे को आज मुंबई जाना था।
गोपीनाथ मुंडे की छवि एक ईमानदार नेता की रही हैं वो भाजपा के पूर्व कद्दावर नेता स्व. प्रमोद महाजन के बहनोई थे। गोपीनाथ मुंडे एक कद्दावर नेता का जाना निश्चित रूप से देश की राजनीति के लिए बहुत बड़ा धक्का है। पीएम मोदी को इस बात की जानकारी दे दी गयी है और वो भी बीजेपी ऑफिस पहुंचने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications