इस मामले में गूगल ट्रेंड्स में टॉप पर पहुंचे यूपी के CM योगी आदित्यनाथ

नई दिल्ली। गूगल पर सर्च किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे उपर है। लगभग एक साल पहले सीएम बने योगी आदित्यनाथ देश के सभी मुख्यमंत्रियों में सर्च किए जाने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। योगी आदित्यनाथ को सर्च इंजन में सबसे ज्यादा बार खोजा गया है। बता दें कि बीजेपी के भीतर योगी आदित्यनाथ की गिनती स्टार प्रचारकों के रूप में होती है, जिनका इस्तेमाल पार्टी सभी राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए कर रही है।

70 प्रतिशत सर्च किए गए योगी

70 प्रतिशत सर्च किए गए योगी

गूगल ट्रेंड के मुताबिक योगी आदित्यनाथ को लेकर 70 प्रतिशत सर्च हुए हैं। जिसमें ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में योगी के बारे में यूजर्स ने खोजा। इनें यूपी, त्रिपुर, दादर व नगर हवेली और नागालैंड शामिल है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि गूगल ट्रेंड के हिसाब से ही किसी लोकप्रियता का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। लेकिन जिस हिसाब से बीजेपी में योगी आदित्यनाथ का कद बढ़ा है उसी का नतीजा है कि लोग उनके बारे में जानना चाह रहे हैं।

दूसरे नंबर पर हैं एमपी के सीएम शिवराज

दूसरे नंबर पर हैं एमपी के सीएम शिवराज

मुख्यमंत्रियों के मामले में गूगल पर सर्च किए जाने वालों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दूसरे नंबर पर हैं। वहीं पूर्व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम योगी आदित्यनाथ के बाद आता है। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखने वाली मायावती भी गूगल पर सर्च की जा रही है। लेकिन योगी अदित्यनाथ ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ दिया है। चाहे वो गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी हो या फिर राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हो।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में स्टार प्रचारक

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में स्टार प्रचारक

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ को स्टार प्रचार के रूप में चुना है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि वो किस राज्य में कितनी रैलियां करेंगे। बता दें कि इससे पहले कर्नाटक और त्रिपुरा में भी योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक के रूप में जनता के बीच पहुंचे हुए थे। त्रिपुरा में बीजेपी सरकार बनाने में सफल भी रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+