Google Doodle: दुनिया की दूसरी महिला इंजीनियर जमफिरेसको का आज जन्मदिन

दुनिया की पहली महिला इंजीनियरों में शुमार Elisa Leonida Zamfirescu का आज 131वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 10 नवंबर, 1887 को जन्मीं एलाइसा लेओनिडा जमफिरेसको रोमानिया की पहली महिला इंजीनियर और दुनिया की दूसरी महिला इंजीनियर थीं।

नई दिल्ली।दुनिया की पहली महिला इंजीनियरों में शुमार Elisa Leonida Zamfirescu का आज 131वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर गूगल ने डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 10 नवंबर, 1887 को जन्मीं एलाइसा लेओनिडा जमफिरेसको रोमानिया की पहली महिला इंजीनियर और दुनिया की दूसरी महिला इंजीनियर थीं। वो जनरल असोसिएशन ऑफ रोमानियन इंजीनियर्स (A. G. I. R.) की पहली महिला सदस्य भी थीं। जमफिरेसको जियोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ रोमानिया में लैब भी चलाती थीं। तब पुरुषों का क्षेत्र कही जानी वाली इस फील्ड में जमफिरेसको ने अपना अलग मुकाम बनाया था।

Google Doodle

दुनिया की दूसरी महिला इंजीनियर एलाइसा लेओनिडा जमफिरेसको के 131वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडस बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जमफिरेसको ने कई आर्थिक अध्ययनों का निरीक्षण किया जिसने रोमानिया की कोयला, शेल, प्राकृतिक गैस, क्रोमियम, बॉक्साइट और तांबा जैसे प्राकृतिक संसाधनों की आपूर्ति का विश्लेषण किया। उनके देश ने 1993 में राजधानी बुखारेस्ट में उनके नाम पर सड़क का नामकरण कर उन्हें सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें: Google Doodle: 20वीं सदी के मशहूर आर्टिस्ट टायरस वोंग को गूगल ने दी श्रद्धांजलि

जमफिरेसको 10 भाई-बहनों के साथ पली-बढ़ीं थीं। ये काफी हैरानी वाली बात है कि दुनिया में अपना मुकाम बनाने वालीं जमफिरेसको को स्कूल ने एडमिशन से मना कर दिया था। जमफिरेसको स्कूल ऑफ ब्रिजेस एंड रोड्स में पढ़ना चाहती थीं, लेकिन महिला होने के कारण उन्हें दाखिला नहीं मिला था। इसके बाद उन्होंने टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ बर्लिन से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। पहले विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने रेड क्रॉस के लिए अस्पताल मैनेजर का भी काम किया।

जमफिरेसको को एक सफल और मेहनती इंजीनियर के लिए हमेशा जाना जाएगा। वो घंटों बिना रुके काम करती थीं। 1963 में 75 साल की उम्र में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया। इसके 10 साल बाद 25 नवंबर, 1973 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

ये भी पढ़ें: Engineers Day: देश के सबसे बड़े इंजीनियर सर विश्वेश्वरैया पर गूगल ने बनाया डूडल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+