Google Doodle: 20वीं सदी के मशहूर आर्टिस्ट टायरस वोंग को गूगल ने दी श्रद्धांजलि

गूगल ने डूडल बनाकर मशहूर चानीइज-अमेरिकन आर्टिस्ट टायरस वोंग को उनके 108वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी है। चीन में जन्में अमेरिकी आर्टिस्ट वोंग अमेरिकी पॉप कल्चर में कुछ सबसे मशहूर चित्रों के लिए हमेशा जाने जाएंगे।

नई दिल्ली। गूगल ने डूडल बनाकर मशहूर चानीइज-अमेरिकन आर्टिस्ट टायरस वोंग को उनके 108वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी है। चीन में जन्में अमेरिकी आर्टिस्ट वोंग अमेरिकी पॉप कल्चर में कुछ सबसे मशहूर चित्रों के लिए हमेशा जाने जाएंगे। उनके जन्मदिन के मौके पर बनाए गए डूडल में जैसे गूगल ने उनकी पूरी जिंदगी बयां कर दी है। इस डूडल में उन्हें पतंगों से लेकर पेंटिग का चित्र बनते हुए दिखाया गया है। अलग-अलग रंगों से बना ये डूडल टायरस वोंग जैसे आर्टिस्ट के साथ पूरा न्याय करता है।

Google Doodle

चीन के गुयाङ्ग्डोंग प्रोविन्स में 25 अक्टूबर, 1910 को जन्में वोंग 9 साल की उम्र में अपने पिता के साथ अमेरिका चले गए थे। अमेरिका के कैलिफॉर्निया में बसने के बाद उन्होंने ओटिस आर्ट इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की, जहां उनकी आर्टिस्ट स्किल्स को और पहचान मिली। 20वीं सदी के सबसे मशहूर आर्टिस्ट में से एक, वोंग का हॉलीवुड में शानदार करियर रहा है। उन्होंने डिज्नी और वॉर्नर ब्रदर्स जैसे प्रमुख प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया। 1942 में आई डिज्नी की मशहूर फिल्म 'बाम्बी' में वो प्रमुख प्रोडक्शन इलस्ट्रेटर थे।

ये भी पढ़ें: इस्मत चुगताई की 107वीं जयंती पर Google ने बनाया डूडल, भारतीय साहित्य में पहली लेस्बियन प्रेम कहानी लिखी थी

उन्होंने कई फिल्मों के आर्ट डिपार्टमेंट में भी काम किया, जैसे 'रेबेल विदाउट अ कौज', 'अराउंड द वर्ल्ड इन एटी डेज', 'द ग्रेट रेस', 'पीटी 109', 'द वाइल्ड बंच' और अन्य। 1960 में फिल्म इंडस्ट्री से रिटार होने के बाद उन्होंने अपना अधिकतर समय पतंगे डिजाइन करने में बिताया।

90 वर्ष की उम्र तक वो पेंटिंग और स्केचिंग करते रहे। 2015 में सेंट डियागो एशियन फिल्म फेस्टिवल में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 30 दिसंबर, 2016 को 106 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्ममेकर पामेला टॉम ने 2015 में उनपर डॉक्यूमेंट्री 'Tyrus' बनाई थी।

ये भी पढ़ें: जॉर्ज लेमैत्रे ने ही दुनिया को दी थी 'बिग बैंग थियोरी', आइंस्टीन ने भी की तारीफ

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+