गूगल ने कोरोना वॉरियर्स के लिए बनाया डूडल, कहा- आप सभी का शुक्रिया

नई दिल्ली। गूगल ने उन सभी वारियर्स के लिए डूडल बनाया है, जो कोरोना महामारी के दौरान अपने फर्ज को अंजाम दे रहे हैं। गूगल ने कोरोना वारियर्स को समर्पित खास डूडल बनाते हुए सभी को शुक्रिया कहा है। गूगल ने अपने डूडल में डॉक्टरों, नर्सों, डिलिवरी स्टाफ, किसानों, सफाईकर्मियों और आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों का धन्यवाद किया है।

Google Doodle Thanks to all Coronavirus Helpers

गूगल ने अपने इस डूडल के बारे में कहा है कि दुनियाभर के देश कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग हमारी मदद कर रहे हैं। ये लोग मदद करने के लिए एक दूसरे के साथ आ रहे हैं। अपने इस स्पेशल डूडल में गूगल ने फूड वर्कर्स, पैकिंग एंड शिपिंग वर्कर्स, पब्लिक ट्रांसपोटर, ग्रोसरी वर्कर्स को जगह देकर उनका सम्मान करते हुए उनका धन्यवाद किया है। गूगल का डूडल बनाकर किसी को याद करने का तरीका काफी लोकप्रिय है। गूगल ने अप्रैल में कोरोना वायरस को लेकर डूडल बनाया था, तब गूगल ने टीचर्स, फूड सर्विस वर्कर्स, लोगों तक जरूरत का सामान पहुंचा रहे पैकेजिंग, शिपिंग और डिलीवरी वर्कर्स को सम्मान दिया था।

दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भारत की बात करें तो यहां कुल मामले अब 50 लाख के करीब पहुंचने वाले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में 83809 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 1054 लोगों की मौत हुई है। नए मरीजों के बाद देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 49, 30237 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक कोरोना वायरस देश में 80776 लोगों की जान ले चुका है। अभी तक देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के कुल 3859400 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+