Google Doodle:कोरोना की दूसरी लहर के बीच गूगल ने 'मास्क' वाला बनाया डूडल, दिया ये खास संदेश
Google Doodle:कोरोना की दूसरी लहर के बीच गूगल ने 'मास्क' वाला बनाया डूडल, दिया ये खास संदेश
कोरोना वायरस पर गूगल डूडल: भारत सहित दुनियाभर में कोरोना वायरस से हालात एक बार फिर से बेकाबू हो गए हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बीच गूगल ने महामारी पर खास एक डूडल बनाया है। गूगल ने अपने इस ने डूडल के जरियें लोगो को कोरोना से बचने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का खास संदेश दे दिया है। गूगल ने अपने डूडल के लिए जरिए हमेशा लोगों को जागरूक करने की कोशिश करता है। गूगल ने मंगलवार (06 अप्रैल 2021) को ''मास्क लगाओ, जिंदगी बचाओ'' वाले डूडल को री-लॉन्च किया है। साल 2020 में भी गूगल ने 'मास्क' वाला बनाया डूडल बनाया था।

गूगल ने डूडल के जरिए कहा- मास्क पहनिए, लोगों की जान बचाइए
गूगल ने अपने डूडल के जरिए कहा है कि मास्क पहनिए और लोगों की जान बचाइए, फेस को ढ़क कर रखें, अपने हाथों को बार-बार धोएं, हैंड सैनेटाइज करें, दूसरों से सुरक्षित दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाकर रखें। गूगल ने ये सारे संदेश अंग्रेजी में लिखे हैं।
जानिए कैसा दिख रहा है डूडल
डूडल को देखेंगे तो आपको Google के सभी अक्षर, दूर-दूर दिखाई देंगे। जिसका अर्थ है- सोशल डिस्टेंसिंग। गूगल के अंग्रेजी के छह लेट सारे अलग-अलग रंग के हैं और सबको अलग-अलग रंग का मास्क पहनाया गया है। जैसे ही आप इन अक्षरों पर क्लिक करेंगे कोरोना वायरस की रोकथाम और इससे बचाव के उपाय आप पढ़ पाएंगे।
गूगल ने डिस्पोजेबल मास्क के ऊपर कपड़े के मास्क पहनने को भी बोला है, ताकी सुरक्षा डबल हो जाए। गूगल ने कहा है खांसने या छींकने पर अपने नाक और मुंह को अपनी कोहनी से ढ़क लें। गूगल ने अस्वस्थ महसूस कर रहे लोगों को बाहर निकलने की सलाह नहीं दी है।
गूगल डूडल ने अपने अधिकारिक ट्विटर पर डूडल को शेयर कर लिखा है, मास्क अभी भी महत्वपूर्ण हैं। मास्क पहनें और जान बचाएं। कोविड-19 अब भी दुनियाभर के लोगों को प्रभावित कर रहा है।
गूगल के कोरोना रिसोर्स हब में में लिखा हुआ है, मास्क पहनना ही सबसे बड़ा हथियार है। लेकिन मास्क के अलावा शारीरिक दूरी, हाथ की स्वच्छता और वैक्सीन भी जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications