Google Doodle ने अनोखे अंदाज में दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
नई दिल्ली। आजादी के जश्न में जहां पूरा भारत झूम रहा है, चारों और देशभक्ति के गाने बज रहे हैं तो ऐसे में आजादी का जश्न मनाने में गूगल भी पीछे नहीं। गूगल ने अपने डूडल के जरिए आजादी के दिन को सेलिब्रेट किया है। सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल ने अपने डूडल में कई भारत के कई प्रतिष्ठित रंग बिरंगे पौधे और शक्तिशाली जानवरों की छवियों को दिखाया है। ट्रकों की सजावट से प्रेरित डूडल ने पूरे देसी अंदाज में आज लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

आपको बता दें कि भारत 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश कोलोनियल शासन से करीब 200 साल बाद आजाद हुआ था। आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवी बार लाल किले से तिरंगा फहराया है। पूरा भारत अपने 72वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है। ये दिन प्रतीक है त्याग का, भावनाओं का, एकता का , प्यार का और बलिदान का। ये दिन बताता है कि धर्म और जाति के लिए लड़ने वालों, समझो इस बात को कि ये आजादी बहुत सारे कष्टों और त्याग के बाद मिली है, इसलिए इसे आपस में लड़कर जाया ना करो।
वनइंडिया परिवार भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हैं और सभी के स्वस्थ और खुश रहने की कामना करता है।












Click it and Unblock the Notifications