Happy Birthday Google: दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल मन रहा है 19वा जन्मदिवस

नई दिल्ली। सभी का जन्मदिन धूमधाम से मनाने वाला Google आज खुद अपना बर्थडे मना रहा है। सभी का चहेता सर्च इंजन आज 19 साल का हो गया है। आज ही के दिन 19 साल पहले दुनिया को उसका सबसे बड़ा सर्च इंजन मिला था। गूगल अपने 19वें जन्मदिन को बड़े ही खास तरीके से सेलिब्रेट कर रहा है।

Happy Birthday Google

Happy Birthday Google

आज आप जब गूगल को डेस्कटॉप या मोबाइल ब्राउजर में खोलेंगे तो आपको एक बड़ा ही रंग-बिरंगा डूडल देखने को मिलेगा। इस डूडल में बर्थडे पार्टी के पूरे इंतजाम हैं, जैसे की केक, गुब्बारे, कैप और गिफ्टस। वहीं बीच में एक स्पिनर भी है जिसपर क्लिक करने से यूजर को कई सरप्राइज मिलेंगे। इससे आप गूगल का स्पिन गेम खेल सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Google Doodle: भारत की महिला साइंटिस्ट असीमा चटर्जी को किया सम्मानित

स्पिन गेम में गूगल ने पिछले 19 सालों के अपने सबसे बेहतरीन डूडल और गेम्स को शामिल किया है। और अगर आपको वो गेम नहीं खेलना है, तो स्पिन अगेन पर क्लिक करें। गूगल के कुछ बेहतरीन गेम्स हैं, अर्थ डे क्विज, क्रिकेट क्रिकेट, थेरामिन, डीजेइंग और पैक मैन। गूगल के जन्मदिन पर इन्हें खेलना न भूलें।

ये भी पढ़ें: Pics: Vogue के कवर पेज पर हॉट अंदाज में दिखीं मिताली राज

स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी शुरुआत

गूगल को लैरी पेज और सर्जी ब्रिन ने मिलकर बनाया था। इनकी मुलाकात स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी में हुई थी। दोनों दुनिया की सारी जानकारी एक जगह इकट्ठा करना चाहते थे, और इसी के बाद जन्म हुआ गूगल का। गूगल का डोमेन 15 सितंबर, 1997 में रजिस्टर कराया गया था और 4 सितंबर, 1998 के दिन एक गैराज में कंपनी शुरू हुई थी। गूगल आज अपना जन्मदिन भले मना रहा है लेकिन खुद वो भी नहीं जानता कि उसका जन्मिदन कब है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+