वर्ल्ड बैंक ने की GST की तारीफ, कहा- 8 फीसदी से अधिक की दर से वृद्धि करेगा भारत
नई दिल्ली। वर्ल्ड बैंक ने जीएसटी को संरचनात्मक बदलाव बताते हुए इसकी तारीफ की है। वर्ल्ड बैंक के भारत प्रमुख, जुनैद अहमद ने कहा कि जीएसटी देश की कराधान नीति में एक संरचनात्मक बदलाव है। इसकी वजह से भारत की वृद्धि दर 8 फीसदी से अधिक होने की संभावना बढ़ी है। बता दें कि पिछले वर्ष 2016-17 में भारत की वृद्धि दर 7.1 थी जबकि मौजूदा तिमाही में यह वृद्धि दर 5.7 है।

भारत ने उठाया साहसिक कदम
जुनैद अहमद ने कहा कि आज भारत की वृद्धि दर 8 फीसदी से अधिक होने की संभावना बढ़ी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भारत ने हाल ही में एक साहासिक कदम उठाते हुए पूरे देश को एक बाजार के रूप में बदलने का काम किया। जीएसटी एक संरचनात्मक बदलाव है। अगर जीएसटी को प्रभावशाली तरीके से लागू किया गया तो भारत की वृद्धि दर में भारी इजाफा देखने को मिलेगा।

यातायात व्यवस्था में करना होगा बदलाव
नई दिल्ली में आयोजित चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में शामिल होने आए वर्ल्ड बैंक के भारत प्रमुख, जुनैद अहमद ने कहा कि भारत को एक नए यातायात व्यवस्था की जरूरत है जो जीएसटी के एक बाजार नीति के अनुरुप हो। उन्होंने कहा कि अगर जीएसटी को प्रभावशाली तरीके से लागू किया गया तो वस्तुओं की आंतरिक आवाजाही भी बढ़ेंगी। इसलिए देखना होगा कि भारत लागिस्टिक और यातायात व्यवस्था पर कैसे निवेश करता है क्योंकि इस पर भी देश की वृद्धि दर निर्भर करता है।

5-8 सालों में दिखेगा असर
जुनैद अहमद ने कहा कि अगर भारत के स्थानीय बाजारों का सही तरह से एकीकरण किया गया तो आने वाले 5-8 सालों में वैश्विक एकीरण पर भारी पड़ेगा। अहमद ने कहा कि बंदरगाहों का एकीकरण वास्तव में भारत की वृद्धि की प्रकृति को बदल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications