माता के भक्तों के लिए खुशखबरी, 26 अगस्त से शुरू होगा वैष्णो देवी यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली। माता के भक्तों के लिए खुशखबरी है क्योंकि सरकार ने अब वैष्णो देवी यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और हेलीकॉप्टर की अनुमति दे दी है, जिसके बाद से अब बुकिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी, माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार जांगिड़ ने इसकी पुष्टि की है, मालूम हो कि सरकार ने 16 अगस्त से मां वैष्णो देवी की यात्रा फिर से बहाल कर दी है, कोरोना संकट के कारण सरकार ने 18 मार्च को इस यात्रा पर रोक लगाई थी।
Recommended Video

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी देते हुए जांगिड़ ने कहा कि वैष्णो देवी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और हेलीकॉप्टर बुकिंग 26 अगस्त से 5 सितंबर तक है, इस दौरान यात्रा करने वाले हेलीकॉप्टर और ऑनलाइन बुकिंग जरिए माता वैष्णों देवी के दर्शन कर सकता है।
कुछ खास नियमों का पालन करना जरूरी
मालूम हो कि यात्रा करने वाले सभी भक्तों को कुछ खास नियमों का पालन करना जरूरी है, दरअसल सरकार ने एक दिन में केवल 2 हजार लोगों के ही दर्शन करने की परमिशन दी है। यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण ऑनलाइन ही होगा। दूसरे प्रदेशों और जम्मू-कश्मीर के रेड जोन जिलों के लोगों को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट भी अपनी साथ रखनी होगी। इसकी जांच भवन को जाने के दौरान हेलीपैड, ड्योढ़ी गेट, बाणगंगा, कटरा में की जाएगी।तीर्थयात्रियों के लिए मास्क, फेस कवर पहनना अनिवार्य है और सभी की स्कैनिंग होगी और बैटरी वाहन, यात्री रोपवे और हेलिकॉप्टर सेवाओं में सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करना होगा।
केवल 500 श्रद्धालु ही मंदिर में आ सकते हैं
गौरतलब है कि मंदिर को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है ताकि यहां आने वाले श्रद्धालु माता वैष्णों देवी के सुरक्षित दर्शन कर सके। केवल 500 श्रद्धालु ही मंदिर में आ सकते हैं, मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन भी जारी की है।












Click it and Unblock the Notifications