फिल्ममेकर राहुल रवैल ने दी गुड न्यूज- कैंसर फ्री हुए ऋषि कपूर, तस्वीर भी शेयर की

मुंबई। हिंदी सिनेमा के सुपर स्टार ऋषि कपूर इन दिनों न्यूयार्क में अपना इलाज करा रहे हैं, उन्हें क्या बीमारी हुई है, इस बारे में उनके परिवार वालों की ओर से कभी कुछ खुलकर नहीं कहा गया है लेकिन फिल्मी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि ऋषि कपूर, कैंसर से पीड़ित हैं, हालांकि अब उनके चाहने वालों के लिए एक राहत भरी खबर आई है क्योंकि मशहूर फिल्ममेकर राहुल रवैल ने अपनी फेसबुक पोस्ट में ऋषि कपूर की सेहत से जुड़ा नया अपडेट शेयर किया है।

ऋषि कपूर (चिंटू) कैंसर फ्री हैं- राहुल रवैल

ऋषि कपूर (चिंटू) कैंसर फ्री हैं- राहुल रवैल

उन्होंने अपनी और ऋषि कपूर की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'ऋषि कपूर (चिंटू) कैंसर फ्री हैं', अगर रवैल की बात सही है तो इसमें कोई शक नहीं कि यह बहुत बड़ी राहत की खबर है, ना केवल ऋषि की फैमिली के लिए बल्कि उनके करोड़ों चाहने वालों के लिए भी।

सबकी निगाहें कपूर फैमिली पर

दूसरी बात रवैल की पोस्ट से यह भी निकल कर आती है कि ऋषि, को कैंसर ही था, फिलहाल अब सबकी निगाहें कपूर फैमिली और ऋषि की ओर लगी है क्योंकि अभी उनकी ओर से इस बारे में कुछ कहा नहीं गया है।

न्यूयार्क में इलाज करा रहे हैं ऋषि कपूर

न्यूयार्क में इलाज करा रहे हैं ऋषि कपूर

वैसे अपने इलाज के दौरान ऋषि और उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर एक्टिव ही रहे हैं और वक्त-वक्त पर अपनी तस्वीरों के जरिए वो अप्रत्यक्ष रूप से अपने चाहने वालों को अपनी सेहत की जानकारी देते ही रहे हैं।

29 सितंबर 2018 को ट्वीट करके ऋषि ने बीमार होने की बात कही थी

आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने पिछले साल 29 सितंबर 2018 को ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे अमेरिका मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए जा रहे हैं लेकिन उन्हें कौन सी बीमारी हुई है इसकी कोई जानकारी ना ही एक्टर ना ही उनके परिवार ने दी थी।

रणबीर कपूर को आया था गुस्सा

रणबीर कपूर को आया था गुस्सा

जबकि एक इवेंट में एक्टर रणबीर कपूर गुस्सा भी हो गए थे, जिसमें उनसे एक मीडिया वाले ने सवाल कर लिया था कि क्या ऋषि कपूर को कैंसर है।

पापा के लिए रणीबर ने कहे थे ये शब्द

हालांकि ज़ी सिने अवॉर्ड्स 2019 सेरेमनी के दौरान रणबीर ने मीडिया से कहा था- 'पापा ठीक हो रहे हैं और वह जल्द वापस आएंगे। वह फिल्मों में काम करने को मिस कर रहे हैं। मैं आशा करता हूं कि आपकी दुआओं की बदौलत वह जल्द भारत वापस आ जाएंगे।'

मां कृष्णा राज कपूर के निधन पर भी नहीं लौटे थे ऋषि

मां कृष्णा राज कपूर के निधन पर भी नहीं लौटे थे ऋषि

फिलहाल आपको बता दें कि जब से ऋषि न्यूयॉर्क गए हैं उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ हैं। रणबीर कपूर भी पिता की सेहत का हालचाल लेने न्यूयॉर्क जाते रहते हैं, ऋषि कपूर की बीमारी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगता है कि वे पिछले साल अपनी मां कृष्णा के निधन होने पर भी वो भारत नहीं लौटे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+