पेट्रोल 49 पैसे तो डीजल 1 रुपए 21 पैसे हुआ सस्ता

नई दिल्ली। आम आदमी को पेट्रोल कंपनियों की ओर से अच्छी खबर मिली है। आज पेट्रोल के दाम में 49 पैसे जबकि डीजल के दामों में 1.21 पैसे की कमी कर दी गयी है। नयी कीमते आज आधी रात से लागू हो जायेंगी। पेट्रोल और डीजल सस्ता होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 60 रुपए जबकि डीजल की कीमत 48.50 पैसे हो जाएगी।

petrol

तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के दामों में यह कमी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के चलते किया है। पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी के बाद आम आदमी को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है ।

बताया जा रहा है कि सीएनजी और पीएनजी की भी कीमत भी जल्द कम हो सकती है। नयी कीमतों का ऐलान आज हो सकता है इसके बाद प्राकृतिक गैस की नई कीमत तय हो जाएगी। माना जा रहा है कि इसके बाद सीएनजी 1.5 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि पीएनजी के दाम में 1 रुपये प्रति एससीएम की कमी आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+