खुशखबरी- अब हर बार साफ कंबल मिलेगा ट्रेन में
नई दिल्ली। ट्रेन में सफर करते समय आपको हमेशा एक दिक्कत का सामना करना पड़ता है, वह है ट्रेन में मिलने वाली कंबल जिसमें से अजीब सी दुर्गंध आती थी। लेकिन यात्रियों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए रेलवे ने अहम फैसला लिया है। अब हर सफर के बाद ट्रेन में मिलने वाले कंबल को धोया जाएगा।

इस योजना के तहत ट्रेन के भीतर अब हल्के और मुलायम कपड़े के बने कंबल को पुराने भारी कंबलों की जगह यात्रियों को दिया जाएगा। यही नहीं हर इस्तेमाल के बाद इन कंबलों को बदला भी जाएगा और उसे धुलाय जाएगा। मौजूदा समय में कंबलों को महीने में दो या तीन बार ही धोया जाता है।
रेलवे मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि हम निफ्ट द्वारा डिजायन किये कंबल को अब हर बार इस्तेमाल के बाद धोया जाएगा तभी यात्रियों को इसे दिया जाएगा। निफ्ट ने इस नये कंबल को डिजायन किया है जोकि ऊन और सूती कपड़े से बना होगा। जिसे हर रोज धोया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि पुराने कंबलों को लेकर हमें शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद हमने नये कंबल डिजाइन का जिम्मा निफ्ट को दिया था। हाल ही में रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन में मिलने वाले बेडरोल को घर ले जाने की सुविधा भी दी थी। इसके लिए 100 रूपए देने होंगे। बेडरोल को भी नयी डिजाइन में अब ट्रेन में दिया जा रहा है। इसे भी निफ्ट ने डिजायन किया है।












Click it and Unblock the Notifications