Good News: हाईकोर्ट के आदेश के बाद टली बैंकों की हड़ताल, आज खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक
नयी दिल्ली। ये खबर आपको राहत देने वाली है, क्योंकि बैंकों की होने वाली दो दिनों की राष्ट्रवापी हड़ताल अब टल गई है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद बैंकों को अपनी दो दिनों की हड़ताल टालनी पड़ी। यानी कि अब 12 और 13 जुलाई को सभी सरकारी बैंक खुले रहेंगे।

आपको बता दें कि भारतीय स्टेट बैंक के साथ उसके सहयोगी बैंकों के विलय और आईडीबीआई बैंक के निजीकरण का विरोध करने के लिए बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर जा रहे थे, लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट के आदेस के बाद उन्होंने अपनी हड़ताल आगे के लिए टाल दी है।
अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा है कि दिल्ली उच्च न्यायालय के संयम बरतने के आदेश के बाद ये हड़ताल स्थगित कर दी गई है। सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टलने के बाद आज और कल दोनों ही दिन बैककों में कामकाज सामान्य होगा।












Click it and Unblock the Notifications