IRCTC का तोहफा, आधी कीमत पर मिलेगा स्वादिष्ट रेडी टू ईट खाना
नयी दिल्ली। रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी हैं। रेलवे अब अपने यात्रियों के लिए उनके मनपसंद का खाना सर्व करेगी। दरअसल आईआरसीटीसी अब रेडी टू ईट सर्विस शुरू करने जा रही है। अब आपको सफर के दौरान अपनी पसंद खाना खाना मिलेगा। सबसे खास बात ये की इसकी कीमत बाजार से आधी होगी। रेलवे टिकट बुकिंग में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, अब इसके बिना नहीं होगा रिजर्वेशन...

सूत्रों के मुताबिक रेडी टू ईट मेन्यू में चिकन बिरयानी 50 रुपए, राजमा चावल 40 रुपए, मटर पनीर 45 रुपए, वेजिटेबल बिरयानी 40 रुपए, लेमन राइस 35 रुपए और उपमा 40 रुपए में मिलेंगे। रेलवे अक्टूबर से इस सर्विस की शुरूआत करने जा रही है। इस के लिए आईआरसीटीसी ने डीआरडीओ के साथ रिटोर्ट टेक्नोलॉजी ट्रांसफर समझौता किया है।
इस सर्विस के प्रचार के दौरान चिकन बिरयानी, मटर पनीर से लेकर दाल चावल सब कुछ 32 रुपए में दिया जा रहा है। ये कीमतें शुरूआती दो महीने के लिए होगी। उसके बाद कीमतें बढ़ जाएगी। आईआरसीटीसी के मुताबिक अगर शुरुआती 6 महीनों के बाद डिमांड बढ़ती है तो खाने के दाम बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications