Go First के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर! एयर इंडिया ने निकाली बंपर वैकेंसी

Go First, टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया अपने बेड़े और नेटवर्क का विस्तार कर रही है और वह कैप्टन और प्रशिक्षकों सहित 1,000 से अधिक पायलटों की नियुक्ति करेगी।

Good news for Go First employees Air India took out Pumber Vacancy

सस्ती डोमेस्टिक सफर कराने वाली कंपनी गो फर्स्ट ने मंगलवार को दिवालिया होने की अर्जी दी दी। कंपनी के इस फैसले के बाद गो फर्स्ट के हजारों कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटक गया है। ऐसे में एयर इंडिया उनके लिए एक राहत की खबर लेकर आया है।

GoFirst में लगभग 800 कॉकपिट क्रू और लगभग 2,000 केबिन क्रू हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया अपनी मेगा विस्तार योजनाओं के तहत गो फर्स्ट के केबिन और कॉकपिट क्रू को नौकरियां दे सकता है।

एयर इंडिया ने हाल ही में लगभग 500 विमानों का ऐतिहासिक ऑर्डर दिया था। अब इसे संचालन के लिए चालक दल की आवश्यकता होगी। इस समय अमेरिका समेत यूरोप के कई देश मंदी से जूझ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एयर इंडिया नौकरी के अवसर पैदा कर रही है।

हाल ही में एयर इंडिया ने एक विज्ञापन दिया था कि जिसमें एयरलाइन अपने बेड़े के लिए 1,000 से अधिक पायलटों को हायर करने की बात कही थी। एयर इंडिया ने बोइंग और एयरबस को 470 विमानों का ऑर्डर दिया है। इनमें बड़े आकार के विमान भी शामिल हैं।

कंपनी एयरबस के 210 ए320/321 नियो/एक्सएलआर और 40 ए350-900/1000 विमान खरीद रही है। वहीं बोइंग के 190- 737-मैक्स, 20- 787एस और 10- 777 विमान खरीदे जाएंगे। कंपनी ने ए320, बी777, बी787 और बी737 बेड़े में कैप्टन्स और फर्स्ट ऑफिसर के साथ-साथ प्रशिक्षकों की जरूरत को लेकर भर्तियां निकाली हैं। कंपनी गुरुग्राम, मुंबई और बेंगलुरु में इन वैकेंसी के लिए इंटरव्यू कर रही है।

मौजूदा घटनाक्रम में एयर इंडिया और गो फर्स्ट के अनुभवी कर्माचरियों दोनों के लिए एक अच्छी डील है। जहां एयरलाइन में आसानी से प्रशिक्षित केबिन क्रू मिल रहे हैं और वहीं दूसरी ओर नौकरी खोने की स्थिति में इन कर्मचारियों को रोजगार मिल रहा है। एयर इंडिया हर तिमाही में 600 अतिरिक्त केबिन क्रू की जरूरत है। वहीं वह 1000 से अधिक पायलट तलाश रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+