खुशखबरी: दिल्ली-कोलकाता के बीच अब हर रोज उड़ान भरने की मिली मंजूरी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल सरकार ने दिल्ली से कोलकाता के लिए सीधी उड़ानों को लेकर बड़ी राहत दी है। बंगाल सरकार ने अब हर रोज उड़ान भरने की इजाजत दे दी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने मिली मंजूरी के बाद अब दिल्ली के कोलकाता हफ्ते में तीन दिन के बजाए रोजाना फ्लाइट सर्विस उपलब्ध हो सकेंगी।

 Good News: Daily Delhi-Kolkata direct flights allowed now instead of 3 days a week

बंगाल सरकार ने सोमवार को कोलकाता से दिल्ली के बीच डेली डायरेक्ट फ्लाइंट सर्विस को हरी झंडी दिखा दी। आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से कोलकाता की डायरेक्ट फ्लाइट हफ्ते में सिर्फ तीन दिन ही उड़ान भर रही थी । पश्चिम बंगाल सरकार के इंफोर्मेंशन एंव कल्चरल डिपार्टमेंट ने तत्काल ही दोनों राजधानी के बीच हर दिन के लिए सीधी उड़ानों को मंजूरी दे दी। अब तक लोगों को हफ्ते में सिर्फ तीन दिन, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही दिल्ली से कोलकाता की विमान मिल रही थी, लेकिन अब इस झंझट के मुक्ति मिलेगी।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल सरकार ने जुलाई में 6 महानगरों से डायरेक्ट फ्लाइट पर पाबंदी लगा दी थी। कोरोना महामारी के चलते बंगाल सरकार ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत 6 शहरों से कोलकाता की सीधी उड़ानों को रोक दिया था। जिसके बाद सरकार ने थोड़ी राहत देते हुए इन शहरों से हफ्ते में तीन दिन विमानों को लैंड करने की अनुमति दी। आज इस पाबंदी को भी सरकार ने खत्म कर दिया है। अब दिल्ली से कोलकाता के लिए रोजाना डायरेक्ट फ्लाइट उड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+